एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला की खुदकुशी के प्रयास का वीडियो, बरेली से लखनऊ तक मचा हड़कंप

महिला के मुताबिक वो 22 साल की है और उसका पति 40 साल का है. उसका कहना है कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है. इतना सब होने के बाद भी वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है.

बरेली: सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है. महिला वीडियो में आत्महत्या का प्रयास करती हुई नजर आ रही है साथ ही रोते हुए अपना दर्द भी बयां कर रही है. वीडियो वायरल होते ही बरेली से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया. महिला की तरफ से ट्विटर पर की गई शिकायत का संज्ञान लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली गई. ये सनसनीखेज मामला यूपी के बरेली से सामने आया है.

मारपीट भी की गई वीडियो में पंखे से लटककर फांसी लगाती महिला का आरोप है की उसकी शादी बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के भरतौल निवासी देवेंद्र गंगवार पुत्र पोसाकी लाल से चार साल पहले हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी में परिवारवालों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था. लेकिन, शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति और ससुराल वाले उसे दहेज में कार लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे. इतना ही नहीं पति जो की इस वक्त लखनऊ में एसएसबी में तैनात है उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा.

चरित्र पर भी शक करता है पति महिला का आरोप है की उसका पति उसे जबरदस्ती कम कपड़े पहनाता था और फिर उसकी फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर उसे बदनाम करने की धमकी देता था. महिला के मुताबिक पति उसके चरित्र पर भी शक करता है. इतना ही नहीं दो बार उसका गर्भपात भी कराया गया. महिला का कहना है की शादी के बाद पता चला की देवेंद्र ने अपनी पहली पत्नी की हत्या की थी जिससे एक लड़का भी है.

पति के साथ रहना चाहती है महिला के मुताबिक वो 22 साल की है और उसका पति 40 साल का है. उसका कहना है कि उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है. महिला के मुताबिक इतना सब होने के बाद भी वो अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. उसका कहना है की वो 4 दिन से थाने के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही. जिसके बाद उसने ट्विटर पर शिकायत की जिसके बाद उसकी एफआईआर दर्ज की गई.

दर्ज की गई एफआईआर वहीं, इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है की महिला की तहरीर पर शीशगढ़ थाने में पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. एफआईआर की सूचना अब लखनऊ स्थित एसएसबी के ऑफिस भी भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें:

लखनऊ: हनी ट्रैप में फंसाकर डॉक्टर से मांगे 30 लाख रुपए, सच जानकर हैरान रह जाएंगे आप

प्रयागराज: अपराधियों के खिलाफ जारी है कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर छुट्टन गिरी और ऋषि भारतीय के अशियानों पर चला बुलडोजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
कानपुर: BJP नेता के घर में घूसे बदमाश, हाथ-पैर बांधकर लूटे 50 लाख
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात
अभय सिंह, राकेश सिंह, विनोद के BJP में आने से क्या बदलेगा? एक्सपर्ट ने बताई अंदर की बात

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget