एक्सप्लोरर

प्रयागराज: अपराधियों के खिलाफ जारी है कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर छुट्टन गिरी और ऋषि भारतीय के अशियानों पर चला बुलडोजर

प्रयागराज में शातिर अपराधी छोट्टन गिरी और ऋषि भारतीय के खिलाफ पीडीए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इनके आलीशान मकानों को ध्वस्त कर दिया. इन हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ कई थानों में हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत कई मामलों में मुकदमें पंजीकृत हैं.

प्रयागराज: माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ प्रयागराज में प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है. बृहस्पतिवार को झूंसी इलाके में दो अपराधियों के अवैध निर्माण पर पीडीए का बुलडोजर चला. शातिर अपराधी झूंसी थाने के हिस्ट्रीशीटर छुट्टन गिरी के अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर चला है. छुट्टन गिरी उर्फ मनोज गिरी के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वो 2014 से देवरिया जेल में बंद है.

शातिर अपराधी है ऋषि भारतीय झूंसी के छतनाग में छोट्टन गिरी के अलावा ऋषि भारतीय के खिलाफ भी पीडीए ने बड़ी कार्रवाई करते ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की. इस पूरी कार्रवाई के चलते इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. कई थानों की पुलिस के अलावा प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे. ऋषि भारतीय ने 15 दुकानों की अवैध रूप से मार्केट बनाई है. ऋषि भारतीय के खिलाफ भी दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.

अतीक के करीबी के खिलाफ हुई कार्रवाई गौरतलब है कि, बुधवार को संगम नगरी प्रयागराज में माफिया घोषित किए गए पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद के बेहद करीबी और उसके गैंग के सक्रिय सदस्य मुबारक खान की तीन मंजिला इमारत पर सरकारी बुलडोजर चलाकर उसे जमींदोज कर दिया गया था. मुबारक खान को अतीक गैंग का शार्प शूटर कहा जाता है. उसके खिलाफ 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. करेली थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है. मुबारक की तीन मंजिला बिल्डिंग करेली थानाक्षेत्र के बख्शीमोढ़ा गांव में है. वो इस गांव का प्रधान भी है.

सख्त है प्रशासन का रवैया प्रयागराज में माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ये 29वीं कार्रवाई थी. अब तक हुई कार्रवाई में 30 से अधिक बिल्डिंगों को ध्वस्त किया जा चुका है. मुबारक खान से पहले पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद, भदोही के दबंग विधायक विजय मिश्रा, अंडरवर्ल्ड से जुड़े बीएसपी पार्षद बच्चा पासी, राजेश यादव और सपा नेता रामलोचन जैसे लोगों के आशियानों पर भी इसी तरह बुलडोजर चल चुका है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: अतीक के करीबी मुबारक खान की आलीशान इमारत पर चला बुलडोजर, 30 से अधिक मुकदमे हैं दर्ज

मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में अब 7 जनवरी को होगी सुनवाई, जानें क्या है मामला

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंफ्लुएंसर की मौत, गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड... चंद दिनों में इन बड़े अपराधों से दहला UP
लखनऊ में इंफ्लुएंसर की मौत, गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड... चंद दिनों में इन बड़े अपराधों से दहला UP
सीएम योगी आदित्यनाथ की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन के लिए दबाव न डालें, सोशल मीडिया पर...
सीएम योगी आदित्यनाथ की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन के लिए दबाव न डालें, सोशल मीडिया पर...
देहरादून: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, DM ने 7 जून तक सभी जरूरी काम पूरे करने के दिए निर्देश
देहरादून: मानसून से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, DM ने 7 जून तक सभी जरूरी काम पूरे करने के दिए निर्देश
'इतनी हिम्मत हो गई, हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी...', सूर्या हत्याकांड पर बोले नंद किशोर गुर्जर
'इतनी हिम्मत हो गई, हिन्दुओं ने चूड़ियां नहीं पहनी...', सूर्या हत्याकांड पर बोले नंद किशोर गुर्जर

वीडियोज

New Tata Tiago EV facelift walkaround | #tata #tatatiago #autolive
'हस्तिनापुर के वीर' में धृतराष्ट्र नहीं होंगे लाचार, Sandeep Mohan का बड़ा खुलासा
Iran US War | Strait of Hormuz | Janhit: होर्मुज में ईरान ने खींची 'रेड लाइन'! | Trump | IRGC
Ghaziabad Asad Encounter | UP Police: असद ढेर, पर क्यों भड़का है विपक्ष? | Bakrid
Ghaziabad Asad Encounter | Janhit: जुर्म देखा या धर्म? | Bakrid | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? अमेरिका ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, भड़के ईरान ने की जवाबी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट में फिर होगी जंग? US ने ईरान के दो द्वीपों पर बरसाए बम, तेहरान ने की जवाबी कार्रवाई
सीएम योगी आदित्यनाथ की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन के लिए दबाव न डालें, सोशल मीडिया पर...
सीएम योगी आदित्यनाथ की बच्चों से अपील- स्मार्टफोन के लिए दबाव न डालें, सोशल मीडिया पर...
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
बैरकपुर के पूर्व सांसद, TMC से BJP में वापसी... जानें कौन हैं अर्जुन सिंह, जिन्होंने शुभेंदु सरकार में ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ
7 Viral Moment Of IPL 2026: कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
कोहली-हेड की लड़ाई से लेकर रियान पराग का विवादित वीडियो, देखें IPL 2026 के 7 वायरल मोमेंट
Chand Mera Dil BO Day 10 Worldwide: ‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
‘चांद मेरा दिल' की कमाई में दूसरे संडे आई तेजी, दुनियाभर में 32 करोड़ के पार हुई अनन्या पांडे की फिल्म
'जिसने वकालत से करोड़ों रुपये बनाए, वो ऐसी बात कर रहा', कपिल सिब्बल पर क्यों भड़की BJP? बता दिया देश विरोधी
'जिसने वकालत से करोड़ों रुपये बनाए, वो ऐसी बात कर रहा', कपिल सिब्बल पर क्यों भड़की BJP? बता दिया देश विरोधी
Ludhiana News: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
लुधियाना: पाना-चाबी फैक्ट्री में गैस लीक, दम घुटने से पिता-बेटे समेत 3 की मौत, कई मजदूर अस्पताल में भर्ती
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
JEE एडवांस्ड में बिहार के शुभम कुमार ने हासिल की AIR 1, मेहनत से लिखा सफलता का नया अध्याय, जानें उनकी कहानी
Embed widget