एक्सप्लोरर

पीलीभीत: रंजिश की वजह से दबंगों ने दंपति पर धारदार हथियार से किया हमला, महिला की मौत

यूपी के पीलीभीत जिले में रंजिश की वजह से दबंगों ने दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है.

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर सोते हुए दंपति को पीटा. इस दौरान दबंगों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें महिला की मौत हो गई. मामला माधौटांडा थाना क्षेत्र के बरुआ कुठारा गांव का है. यहां शंकर लाल के घर गांव के ही हरीश चंद और ओम प्रकाश कुछ दबंगों के साथ घुस गए.

फरार आरोपियों की तलाश जारी घर में घुसने के बाद दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में 50 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों से मिली तहरीर के आधार 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

महिला की मौत पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक किरीट कुमार राठौर ने बताया कि थाना माधौटांडा क्षेत्र में कुछ दबंगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से दंपति पर हमला कर दिया. एक महिला की मौत हो गई है. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. परजिनों की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

जमीन को लेकर चल रहा था विवाद मृतक महिला के बेटे पप्पू का आरोप है कि उनके माता-पिता का गांव के हरीश और ओम प्रकाश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. जिसे लेकर हरीश अपने दबंग साथियों के साथ घर में घुसा और मारपीट शुरू कर दी. घटना में मां की मौके पर ही मौत हो गई. पिता ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें:

जेल में आम कैदियों की तरह रहेगा मुख्तार अंसारी, मंत्री जय कुमार सिंह ने अधिकारियों को दिए हैं खास निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
वाराणसी में प्रतिबंध के बाद मीट की बिक्री, प्रशासन ने लगाया जुर्माना
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget