एक्सप्लोरर

JP Nadda UP Visit: आगरा पहुंचेंगे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, जिला अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ करेंगे बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को आगरा पहुंचेंगे. यहां वे संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे. साथ ही वे कोरोना योद्धाओं के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे.

JP Nadda in Agra: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के यूपी दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है. वह आज लखनऊ से आगरा पहुंचेंगे और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे. इसके बाद में कोरोना योद्धाओं के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे.

इस तरह होगा जेपी नड्डा का कार्यक्रम

जेपी नड्डा का कार्यक्रम इस तरह होगा. सुबह 10.40 बजे आगरा पहुंचेंगे. सुबह 11 बजे होटल ताज विलास (फतेहाबाद रोड), आगरा में जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, पार्टी की क्षेत्रीय टीम और क्षेत्रीय मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वे इसी स्थान पर विधायकों एवं विधान पार्षदों के साथ बैठक करेंगे.

कोरोना योद्धाओं को करेंगे संबोधित 

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दोपहर 3 बजे आगरा के फतेहाबाद रोड पर बने होटल एसएनजे गोल्ड में कोरोना योद्धाओं के सम्‍मेलन को संबोधित करेंगे जिसमें कई प्रमुख चिकित्सक हिस्सा लेंगे.

दो दिन के दौरे पर हैं जेपी नड्डा 

आपको बता दें कि, यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को लखनऊ पहुंचे. दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे नड्डा ने ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित किया. नड्डा ने यहां योगी सरकार की जमकर तारीफ की.

नड्डा ने कहा कि, आज ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर खड़ा है. उत्तर प्रदेश के बारे में कहते थे कि ये दंगों और जाति उन्माद का प्रदेश है. यूपी में प्रति व्यक्ति आय लगभग डबल हो गई है. यूपी निवेश के लिए एक प्रमुख गंतव्य बन रहा है. नड्डा ने आगे कहा कि एक राष्ट्र एक राशन कार्ड योजना लागू करने वाला यूपी पहला राज्य है.

कार्यकर्ताओं से किया संवाद
इस दौरान नड्डा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया. उन्होंने कहा कि हमसे कई बार लोग पूछते है कि ताली-थाली बजाओ का अर्थ क्या है, मैं कहता हूं कि तुम क्या जानो इसका अर्थ क्या है, अगर समझ में आ जाता तो आपका राजनीति में ये हाल नहीं होता. उन्होंने ब्लॉक प्रमुखों से कहा कि हर ब्लॉक में शौचालय प्रत्येक प्रखंड में शौचालय निर्माण सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी होनी चाहिए. अपने क्षेत्रों में ऐसे लोगों को ढूंढना आपका कर्तव्य है जिनके पास अभी भी एलपीजी गैस नहीं है.

ये भी पढ़ें.

पानी की टंकी में छिपाकर लाया जा रहा 1600 किलो गांजा, पुलिस ने अन्तरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget