एक्सप्लोरर

IRCTC Tour Package: अंडमान निकोबार Islands का मजा लेना चाहते हैं तो चुनें IRCTC का लखनऊ टू अंडमान पैकेज, जानें डिटेल्स

अंडमान निकाबोर आइलैंड्स जाने की योजना है तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज को चुन सकते हैं. ये लखनऊ टू अंडमान का टुअर वाया कोलकाता पूरा होगा. जानते हैं विस्तार से.

IRCTC package from Lucknow to Andamam: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन समय-समय पर एक्साइटिंग टूर पैकेजेस निकालता रहता है. इस बार आईआरसीटीसी ने फिर से बहुत ही अच्छा पैकेज निकाला है, जो टूरिस्ट्स के लिए खासा फायदेमंद हो सकता है. इसलिए काफी समय से अंडमान और निकोबार आइलैंड जाने की योजना बना रहे थे तो आईआरसीटीसी का यह पैकेज आपके लिए मुफीद है.

लखनऊ से होगी टुअर की शुरुआत -

इस पैकेज की शुरुआत लखनऊ से होगी और यह कोलकाता होते हुए आपको अंडमान आईलैंड लेकर जाएगा. दरअसल अंडमान की लखनऊ से कोई डायरेक्ट फ्लाइट ना होने के कारण यह फ्लाइट कोलकाता होते हुए जाएगी और पोर्ट ब्लेयर पहुंचेगी.

इस टुअर की शुरुआत होगी 19 नवंबर 2021 से. इसलिए अगर आप भी इन आने वाली छुट्टियों में कहीं जाने की योजना बना रहे हैं और आपका मन अंडमान निकोबार आइलैंड घूमने का है तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज का लाभ उठाएं.

पैकेज के डिटेल्स -

आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम है ब्रेथटेकिंग अंडमान टूर पैकेज एक्स लखनऊ. इस टुअर पैकेज के अंतर्गत आपको 5 रातें और 6 दिनों की यात्रा का आनंद मिलेगा. टुअर की खास बात यह है कि कोलकाता जाने के बावजूद भी ये यात्रा बोरिंग नहीं होगी क्योंकि यात्रियों को कोलकाता के बहुत से पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी जैसे विक्टोरिया मेमोरियल, कालीघाट टेंपल आदि.

अंडमान में लें इन जगहों का मजा –

पोर्ट ब्लेयर पहुंचने के बाद यात्रियों को अंडमान के बहुत से स्थानों पर ले जाया जाएगा जैसे कोरविन्स कोव बीच, समुद्रीका मरीन म्यूजियम, सेल्यूलर जेल,  सागरिका एंपोरियम वगैरह.  यात्री हैवलॉक में राधानगर बीच कलापत्थर बीच और बारातंग आईलैंड की भी सैर करेंगे.

जहां तक इस पैकेज के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं की बात है तो इसके अंतर्गत डीलक्स होटल या रिजॉर्ट में यात्रियों को ठहराया जाएगा और उन्हें दिन की दो मील दी जाएंगी, ब्रेकफास्ट और डिनर.

इतना खर्च आएगा -

अब बात करते हैं इस पैकेज पर आने वाले खर्चे की तो चार्जेस कुछ इस प्रकार हैं. अगर आप अकेले सफर कर रहे हैं तो इस टुअर के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 59070 रुपए आएगा. दो लोग हैं और रूम शेयर कर रहे हैं तो प्रति व्यक्ति खर्च 52000 रुपए हो जाएगा. जबकि तीन लोग होने पर यह खर्च घटकर 51150 रुपए पर हेड हो जाएगा.

इस टुअर के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करने के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं जिसका पता है – www.irctctourism.com

यह भी पढ़ें:

Char Dham Yatra: मौसम खुलते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा, भारी बारिश से अब तक 52 लोगों की मौत 

महिला पुलिसकर्मियों ने प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ ली सेल्फी, पुलिस विभाग ने दी ये प्रतिक्रिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
UP चुनाव: अखिलेश यादव के बदले सुर! कांग्रेस से गठबंधन पर संशय?
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के चलते बदले गए रास्ते, एडवाइजरी जारी
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
झांसी: LLB छात्र संजय सिंह की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू
पीछे छूटे बच्चों को पढ़ाएगी योगी सरकार! कैच-अप अभियान शुरू

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget