एक्सप्लोरर

अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और कहा कि उन्हें ऐसी बात नहीं कहनी चाहिए थे. उनका बयान बिल्कुल वांछित नहीं है.

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के उत्तराखंड को लेकर दिए कथित बयान पर सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी जहां उत्तराखंड के लोगों को घुसपैठियां बताने पर हमलावर बनी हुई हैं तो वहीं अब कांग्रेस पार्टी की ओर से भी तीखी प्रतिक्रिया आई हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी अखिलेश के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. 

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि अखिलेश यादव के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. जिसके राज्य के जिस हिस्से को अपनी कर्मभूमि बनाया है वो उस राज्य का हिस्सा है और उनके भी वही अधिकार हैं जो किसी दूसरी राज्य के नागरिक को होते हैं. 

'अखिलेश का बयान दुर्भाग्यपूर्ण'

हरीश रावत ने कहा- "अखिलेश यादव जी का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और बिल्कुल वांछित नहीं है। बँटवारे के समय में जिसने जो क्षेत्र अपना कर्मक्षेत्र चुन लिया, राज्य का जो हिस्सा उत्तर प्रदेश का हो या उत्तराखंड का हो, वह उस राज्य का नागरिक है और उसके वही अधिकार हैं, जो किसी अन्य नागरिक के अधिकार हैं."

अखिलेश यादव के 'घुसपैठिये' वाले बयान पर उत्तराखंड में घमासान, BJP ने जताई कड़ी आपत्ति

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनो अखिलेश यादव का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो ये कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि यूपी में सबसे बड़े घुसपैठिए उत्तराखंड के लोग ही है. जिसके बाद से उनके बयान पर विवाद छिड़ा हुआ हैं. भारतीय जनता पार्टी ने इसे सियासी मुद्दा बना लिया है और जमकर विरोध कर रही है. 

सीएम धामी ने डिंपल यादव का किया जिक्र

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी अखिलेश के बयान पर आपत्ति जताई हैं. सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि हैं. उत्तराखंड के वीरों ने हमेशा बढ़-चढ़कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. सपा मुखिया ने ऐसे लोगों को घुसपैठिया कहा है. जो बेहद शर्मनाक और आपत्तिजनक टिप्पणी हैं. उन्होंने डिंपल यादव का जिक्र करते हुए कहा कि आपकी धर्म पत्नी भी तो उत्तराखंड की बेटी है कम से कम उनके बारे में ही सोच लेना चाहिए था. 

About the author आरती सुमन

आरती सुमन, एबीपी लाइव में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सेक्शन के लिए बतौर कंसलटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें इलेक्ट्रॉनिक, यूट्यूब और डिजिटल मीडिया में 18 वर्षों से अधिक का व्यापक पत्रकारीय अनुभव है. राष्ट्रीय और दोनों राज्यों की राजनीति, सामाजिक-आर्थिक मुद्दों, क्राइम और यूटिलिटी खबरों की गहरी समझ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
ओवैसी का अखिलेश पर हमला, बोले- मुस्लिमों से वोट लेते हैं, मुश्किल में साथ क्यों नहीं?
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
यूपी में फिर पलटी मारेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
यूपी वोटर लिस्ट में जुड़ेंगे लाखों नाम, दो दिन में 5.59 लाख आवेदन
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
ट्रंप ने किसे कह दिया जिहादी? बोले- 'अमेरिका में शरिया कानून...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
Embed widget