एक्सप्लोरर

बरेली: बेसमेंट की खुदाई के दौरान भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, दो मजदूरों की मौत

UP News: इलाज के दौरान 35 साल के जाहिद और 27 साल के धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि शकील का इलाज चल रहा है. पड़ोस के मकानों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है.

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) के फतेहगंज पश्चिमी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बेसमेंट की खुदाई के दौरान पड़ोस की 2 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई. जिसके मलबे में 3 मजदूर दब गए. करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू (Rescue) के बाद तीनों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका. जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई जबकि एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल, फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी जिसके बराबर में बनी दो मंजिला इमारत गिर गई. इमारत गिरने से उसके मलबे के नीचे 3 मजदूर दब गए. जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया. शुरुआत दौर में जानकारी मिली की 6-7 लोग मलबे के नीचे दबे है. लेकिन जैसे-जैसे रेस्क्यू चलता गया स्थिति साफ होती गई. इमारत गिरने की खबर आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई जिसके बाद आस पड़ोस के सैकड़ों लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई.

हादसे की खबर लगते ही मौके पर कई थानों की पुलिस, पीएसी, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एडीजी अविनाश चन्द्र, एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल, नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी की टीम मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद जेसीबी की मदद से मलबे को हटाने का काम शुरू किया गया. करीब 7 घण्टे तक चले रेक्यू के बाद मलबे में दबे तीनों मजदूरों को वहां से निकाला जा सका. 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों मजदूरों को जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

पड़ोस की दूसरी इमारतों पर भी खतरा मंडराने लगा

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि फतेहगंज पश्चिमी में एक दो मंजिला इमारत गिर गई है जिसमे कई मजदूर दबने की आशंका है. जिसके बाद पुलिस, पीएसी, नगर पंचायत के कर्मचारियों की कड़ी मसक्कत के बाद करीब 7 घण्टे तक चले रेक्यू के बाद तीन मजदूर मलबे से बाहर निकाले गए जिनमे से इलाज के दौरान 35 साल के जाहिद और 27 साल के धर्मेंद्र की मौत हो गई जबकि शकील का इलाज चल रहा है.

वहीं बिल्डिंग गिरने के बाद अब उसके पड़ोस के मकानों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. क्योंकि बेसमेंट की खुदाई से उसके आस पड़ोस की दूसरी इमारतों पर भी खतरा मंडराने लगा है.

यह भी पढ़ें-

UP: प्यार के लिए बना हैवान, पत्नी और बच्चों को मारकर घर में दफनाया, तीन साल बाद खुला राज

Heavy Rain in UP: नोएडा-गाजियाबाद में कई जगहों पर जलजमाव, पूर्वी यूपी में बाढ़ से परेशान लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget