एक्सप्लोरर

चंदौली: प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने करवाई पति की हत्या, गंगा नदी में फेंकी लाश

चंदौली में शख्स की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

चंदौली. पुलिस ने बलुवा थाना इलाके के टांडा कला बाजार में हुई शख्स की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्या के मामले में शख्स की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपनी प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद तीनों ने लाश को गंगा नदी में फेंक दिया था. महिला ने पूछताछ में बताया कि उसने हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. ढाई लाख रुपये वो पहले ही दे चुकी थी.

पुलिस ने बताया कि टांडा कला बाजार के रहने वाले अरुण शर्मा होमियोपैथ की एक दुकान चलाते थे. दो दिन पहले अरुण के परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने आए थे. अरुण की पत्नी प्रियंका भी पुलिस के साथ अपने पति की तलाश में लगी रही. वहीं, पुलिस ने जब इसकी तफ्तीश शुरू की तो मामला कुछ और ही निकला. जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो अरुण की पत्नी ने पूरा राज उगल दिया.

अवैध संबंधों के चलते की हत्या प्रियंका ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया. प्रियंका ने बताया कि उसका रोहित निषाद नाम के युवक के साथ अवैध संबंध चल रहा था. इन संबंधों के बारे में अरुण को पता चल गया था. इसी बात से नाराज होकर अरुण उसके साथ मारपीट किया करता था. प्रियंका ने आगे बताया कि अरुण को रास्ते से हटाने के लिए उसने रोहित और उसके दोस्त भोला के साथ साजिश रची. इसके लिए भोला को पांच लाख रुपये दिये जाने थे. हत्या से पहले ढाई लाख रुपये दे दिये थे.

हत्या के बाद नदी में फेंकी लाश प्रियंका ने बताया कि अरुण को नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी चाकू से हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अरुण की लाश को गंगा नदी में फेंक दिया था. पुलिस ने प्रियंका और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि भोला अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

ये भी पढ़ें:

प्रयागराज: माघ मेले में लगी आग पर काबू, पीएसी के टेंट में रखा लाखों का सामान जलकर खाक

दिल्ली की किलेबंदी पर मायावती की नसीहत- 'आतंकियों को रोकने के लिए देश की सीमाओं पर करें बैरिकेडिंग'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, छात्र राजनीति से बनाई थी पहचान
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक के लिए कही ये बात
उमाशंकर सिंह के निधन पर भावुक हुईं मायावती, रसड़ा विधायक के लिए कही ये बात
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत
रामपुर में दर्दनाक हादसा, तालाब में डूबने से 2 बच्चों की मौत

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget