एक्सप्लोरर

दिल्ली की किलेबंदी पर मायावती की नसीहत- 'आतंकियों को रोकने के लिए देश की सीमाओं पर करें बैरिकेडिंग'

बसपा अध्यक्ष मायावती ने किसानों के प्रदर्शन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने दिल्ली की सीमाओं पर की गई बैरिकेडिंग को लेकर सरकार को नसीहत दी है.

लखनऊ. केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन अभी भी जारी है. उधर, किसानों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने की आशंका के बीच राजधानी की सीमाओं पर किलेबंदी की गई है. दरअसल, किसानों ने 6 फरवरी को चक्का जाम का एलान किया है. किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए गाजीपुर, सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है. दिल्ली की सीमाओं पर कटीले तार और कीलों को लगाया गया है. वहीं, कुछ जगहों पर सीमेंट की दीवार बनाई गई हैं.

किसानों को लेकर की गई बाड़ेबंदी को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. वहीं, बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सरकार को आड़े हाथ लिया है. मायावती ने बुधवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर हमला बोला. मायावती ने ट्वीट कर कहा, "तीन कृषि कानूनों की वापसी की वाजिब मांग को लेकर खासकर दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलित किसानों के प्रति सरकारी रवैये के कारण संसद के बजट सत्र में भी जरूरी कामकाज व जनहित के खास मुद्द पहले दिन से ही काफी प्रभावित हो रहे हैं. केंद्र किसानों की मांग पूरी करके स्थिति सामान्य करे.

मायावती ने ट्वीट कर साधा निशाना मायावती ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा, "लाखों आंदोलित किसान परिवारों में दहशत फैलाने के लिए दिल्ली की सीमाओं पर जो कंटीले तारों व कीलों आदि वाली जबरदस्त बैरिकेडिंग की गई है वह उचित नहीं है. इनकी बजाए यदि आतंकियों आदि को रोकने हेतु ऐसी कार्रवाई देश की सीमाओं पर हो तो यह बेहतर होगा."

प्रियंका ने भी किया था ट्वीट इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी दिल्ली में बाड़ेबंदी को लेकर ट्वीट किया था. अपने ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया था. प्रियंका ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?''

गौरतलब है कि किसानों ने 6 फरवरी को चक्का जाम का एलान किया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी को देशव्यापी चक्का जाम करने की घोषणा की है. भारतीय किसान यूनियन (आर) के नेता बलबीर सिंह ने कहा था कि हम 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रोड ब्लॉक करेंगे. उन्होंने कहा कि प्रदर्शन स्थलों पर इंटरनेट बैन, बजट में किसानों को नजर अंदाज किए जाने और अन्य मुद्दों को लेकर हम चक्का जाम करेंगे.

ये भी पढ़ें:

किसान आंदोलन पर चढ़ रहा सियासी रंग RLD को दे सकता है संजीवनी, बन रहे हैं ये समीकरण

Rakesh Tikait का ऐलान, October तक सरकार नहीं मानी, तो निकालेंगे 40 लाख ट्रैक्टरों की रैली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
Live: चमोली के टनल में अभी फंसे आधा दर्जन मजदूर, रेस्क्यू में लगी मशीन हुई खराब
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल
महोबा: बीजेपी की तिरंगा यात्रा में 5 घंटे प्यासे रहे बच्चे! व्यवस्था पर उठे सवाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget