एक्सप्लोरर

हरदोई: शराब पीकर घर आया पति, पत्नी ने गला काट कर मार डाला

यूपी के हरदोई जिले में शराब पीकर घर आए पति ने अपने 18 माह के बच्चे का गला दबा दिया, पत्नी ने बच्चे को बचाने के लिए पति की गला काटकर हत्या कर दी।

हरदोई, एबीपी गंगा। शराब के चलते घर में कलह के कई मामले आपने सुने होंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में पति को शराब पीकर घर आना काफी महंगा साबित हुआ है। जहां पत्नी ने शराब के नशे में धुत पति का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। ये मामला हरदोई जिले के थाना अतरौली के कठौली के मजरा कौड़िया का है। जहां 18 माह के बच्चे का गला दबाते देख पत्नी ने हसिये से पति की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी को पति की हत्या करने का कोई अफसोस नहीं था और हत्या के बाद भी वो अपने घर पर रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

कहते है एक पत्नी पति की हर बात को बर्दाश्त कर लेगी, पर अगर उसके बच्चे पे कोई मुसीबत आये तो उससे निपटने को तैयार हो जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ अतरौली के गांव कौड़िया में, जहां ब्रजेश नामक शख्स नशे का आदि था। वो अक्सर नशे में अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। बच्चे और लोकलाज के डर से वो उसकी इन ज्यादतियों को बर्दाश्त करती थी। पर आज कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बड़ी घटना का रूप ले लिया।

आज शाम जब ब्रजेश नशे में घर आया तो 18 माह के अपने बच्चे का गला दबाने लगा,अचानक उसकी पत्नी ने देखा कि उसका बच्चा दर्द से छटपटा रहा है। उसने छुड़ाने की कोशिश की, पर ब्रेजेश पे तो जैसे भूत सवार था। ममता ने पास पड़े हसिए से ब्रजेश की गर्दन पर कई वार किए जिससे उसकी वही मौत हो गई। ब्रजेश के मरने के बाद ममता वहीं बैठी रही। गांववालो ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनाम भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ममता को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया, 'आज अतरौली थाना क्षेत्र में एक गांव में बृजेश जो कि 30 वर्ष का युवक था। वह दिल्ली में काम करता था, जहां एक लड़की से उसकी मुलाकात हुई थी, जिसे वह पत्नी बनाना कर यहां लाया था। उसका एक बच्चा भी था। पत्नी ने आज बांके से उसकी हत्या कर दी है। शराब पीकर वो पत्नी को मारता था, इससे ज्यादा तंग आकर पत्नी ने उसकी हत्या कर दी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या पहुंचे CM योगी, ग्राउंड जीरो पर लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा
अयोध्या पहुंचे CM योगी, ग्राउंड जीरो पर लिया दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा
आकाश आनंद ने सहारनपुर में बढ़ाया सियासी पारा, BJP-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
आकाश आनंद ने सहारनपुर में बढ़ाया सियासी पारा, BJP-सपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
'UGC का विरोध सवर्णों का हक', केशव मौर्य की रैली में युवकों की पिटाई पर बोले BJP विधायक
योगी सरकार का पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्णय, ‘ग्रीन आतिशबाजी’ से जगमगाएगी रामनगरी
योगी सरकार का पर्यावरण अनुकूल बनाने का निर्णय, ‘ग्रीन आतिशबाजी’ से जगमगाएगी रामनगरी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget