एक्सप्लोरर

Piyush Jain Lifestyle: पीयूष जैन के घर मिले कैश से पड़ोसी भी हुए हैरान, जानें कैसा है 'कन्नौज के कुबेर' का लाइफस्टाइल

कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले के रहने वाले पीयूष जैन के बारे में लोगों को कम ही पता है. गुरुवार और शुक्रवार को जब पड़ोसियों को पीयूष के घर इतनी भारी रकम होने की सूचना मिली तो हर कोई हैरान रह गया.

Piyush Jain: चार दिन चली छापेमारी के बाद जीएसटी इंटेलिजेंस ने रविवार को कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया. कन्नौज के छपट्टी मोहल्ले के रहने वाले पीयूष जैन को के बारे में लोगों को कम ही पता है. कन्नौज के लोगों का कहना है कि बेहद असरदार लोगों से संबंध रखने वाले पीयूष कभी भी सार्वजनिक तौर पर सक्रिय नहीं रहे. कानपुर की आनंदपुरी कॉलोनी के बंगले के बाहर भी वह कम ही दिखते हैं. उनका परिवार साधारण गाड़ियां इस्तेमाल करता था. कन्नौज के हर इत्र कारोबारी का कानपुर में दफ्तर और घर आम बात है. पीयूष जैन ने भी 8-9 साल पहले आनंदपुरी में बंगला खरीदा था. एक्सपोर्ट के लिहाज से मुंबई में भी एक दफ्तर के अलावा परिवार के कुछ सदस्य रहते हैं. आनंदपुरी में पीयूष का घर कुछ ऐसे बना है कि बाहर से अंदर की गतिविधियां नजर आना लगभग असंभव है.

पड़ोसी हुए हैरान
गुरुवार और शुक्रवार को जब पड़ोसियों को पीयूष के घर इतनी भारी रकम होने की सूचना मिली तो हर कोई हैरान रह गया. लोगों ने बताया कि पीयूष का परिवार 6-8 लाख रुपये कीमत से ज्यादा की गाड़ियां इस्तेमाल नहीं करते हैं. त्योहारों पर पड़ोसियों को मिठाई जरूर देते हैं. कुछ महीने पहले इस कॉलोनी में ही पीयूष ने 200 गज का एक मकान खरीदा था. नवंबर में समाजवादी इत्र की लॉन्चिंग में पीयूष का भी सहयोग होने की बात बताई जाती है, लेकिन वह समाजवादी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में नहीं देखे गए. उनकी पार्टी से नजदीकियों की चर्चा जरूर हर जुबान पर है.

अबतक मिले हैं 257 करोड़ रुपेय कैश
इत्र कारोबारी पीयूष जैन को गिरफ्तार कर लिया है. जीएसटी इंटेलिजेंस ने कारोबारी को कन्नौज से गिरफ्तार किया है. पीयूष जैन से 257 करोड़ रुपये कैश मिले थी. कल भी उनके घर छापेमारी हुई थी, जिसमें एक बैग में 300 चाबियां मिली थी. वहीं पीयूष के पास से 300 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं. साथ ही मुंबई और दुबई में भी संपत्ति का पता चला है. इसके अलावा करोड़ों रुपये का सोना बरामद किया गया है. 

यह भी पढ़ें:

Bihar Politics: ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे! यूपी चुनाव में दिखेगी BJP-JDU की ‘जोड़ी’, क्या योगी के लिए प्रचार करेंगे CM नीतीश?

UP Election 2022: गृह मंत्री अमित शाह अखिलेश यादव पर जमकर बरसे, किया दावा- पांच साल में यूपी से पलायन कर गए सारे गुंडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में BJP सांसद भोला सिंह का नाम, जानें कौन हैं?
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
नितिन नवीन की टीम में यूपी से इस मुस्लिम नेता को मिली जगह
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी
2 साल बाद खत्म हुआ स्मृति ईरानी का वनवास, नितिन नवीन की टीम में मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
नितिन नवीन की नई टीम में यूपी से 8 नेता, स्मृति ईरानी का बढ़ा कद
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget