एक्सप्लोरर

जब अयोध्या की कुमकुम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- आप को तो अंग्रेजी आती है

प्रधानमंत्री ने बुधवार को पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया. इसके तहत अयोध्या की रहने वाली कुमकुम से पीएम ने हंसी ठिठोली भी की.

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया. इसी कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने अयोध्या जनपद के मुमताज नगर की रहने वाली कुमकुम से भी बातचीत की. अयोध्या जनपद के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, चित्रकूट और वाराणसी के लाभार्थियों से भी ऑनलाइन संवाद किया. प्रधानमंत्री से बातचीत कर अयोध्या की कुमकुम अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही है.

प्रधानमंत्री से ऑनलाइन कार्यक्रम के जरिए संवाद करने के लिए अयोध्या जनपद के मुमताज नगर में सारी व्यवस्था जिला प्रशासन ने की थी. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को भी बुलाया गया था. कार्यक्रम में ग्राम प्रधान से लेकर जिले के उच्च अधिकारी और अयोध्या जनपद के सभी विधायक और सांसद भी मौजूद थे. हर कोई यही सोच रहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास योजना के लाभार्थी कुमकुम से क्या सवाल करते हैं और उसका वह क्या जवाब देती है. कक्षा 8 तक पढ़ी कुमकुम प्राइमरी पाठशाला में खाना बनाने का कार्य करती हैं.

पीएम बोले-आप को तो अंग्रेजी आती है

प्रधानमंत्री से बातचीत के दौरान जब कहा कि, आप तो अयोध्या की धरती पर हैं. जवाब में उसने यस सर कहा तो प्रधानमंत्री ने उससे ठिठोली भी की और कहा आप अंग्रेजी बोलती हैं. इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कोरोना वायरस के दौरान आपने कभी सोचा था कि घर बन जाएगा तो उसने कहा नहीं सोचा था. लेकिन अब लग रहा है अपना घर है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उससे यह भी पूछा कि आवास के लिए भटकना तो नहीं पड़ा या कोई परेशानी तो नहीं हुई या फिर पैसे को लेकर तो कोई बात नहीं हुई. जवाब में कुमकुम ने कहा कि नहीं प्रधान के जरिए उसने फॉर्म भरा था और उसे कहीं भटकना नहीं पड़ा.

वीआईपी बन गई कुमकुम

प्रधानमंत्री से बातचीत करने के बाद कुमकुम अचानक अपने आप में वीआईपी बन गई हैं. हर कोई उसे बधाई दे रहा है और पहले से अधिक सम्मान की नजर से देख रहा है. वहीं, अन्य लाभार्थी भी अपने आप को प्रसन्न चित्त महसूस कर रहे हैं. हमने एक मुस्लिम महिला लाभार्थी से पूछा भी कि, क्या वैसा ही सब कुछ है जैसा कुमकुम बता रही हैं और क्या उसका आवास बन रहा है या नहीं. जवाब में इशरत जहां ने संतुष्टि जताई और आवास के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया.

कुमकुम ने कहा कि, बहुत खुशी महसूस हो रही है. यह गर्व की बात है कि, प्रधानमंत्री जी से हमें बात करने का मौका मिला, इससे बड़ी क्या बात हो सकती है. उन्हीं के माध्यम से रहने को हमें छत मिला. उनको धन्यवाद हमेशा रहेगा.

आवास के लिये कहीं भटकना नहीं पड़ा

पीएम आवास योजना की अन्य लाभार्थी इशरत जहां ने बताया कि, हम हरिपुर जलालाबाद के रहने वाले हैं. हमें बहुत अच्छा लगा. आवास के लिये हमें कहीं जाना नहीं पड़ा. प्रधान हमारे घर पर आए और हमें दूसरी किस्त भी मिल गई है. एक 40,000 की दूसरी 70000 की. हमारे घर की छत पड़ गई है, कुछ प्लास्टर भी हो गया है.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ में नहीं थम रहा वारदात की सिलसिला, पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दानपात्र लूट ले गये बदमाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget