एक्सप्लोरर

लखनऊ में नहीं थम रहा वारदात का सिलसिला, पुजारी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, दानपात्र लूट ले गये बदमाश

सूबे की राजधानी में अपराधी पुलिस को लगातार चुनौती दे रहे हैं. बुधवार को तड़के शिव मंदिर के पुजारी की हत्या कर दी गई. यही नहीं, बदमाशों ने दानपात्र तक लूट लिया. फिलहाल पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है.

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में अपराधी बेखौफ हैं. यहां बीकेटी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अज्ञात हत्यारों ने एक मंदिर के पुजारी को लूटपाट कर विरोध में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मंदिर के पास में स्थित खेत देखने गए एक किसान ने पहले बाबा को आवाज लगाई. कोई आवाज ना आने पर वह मंदिर में गया और बाबा की झोपड़ी में देखा, तो बाबा का शव खून से लथपथ पड़ा देख उसके होश उड़ गए. इसकी सूचना उसने ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी बख्शी का तालाब हृदेश कुमार कठेरिया, प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की.

पुलिस को मौके से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है. फिलहाल पुलिस ने पुजारी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हत्या की वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. पुलिस आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है.

विरोध करने पर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, घटना बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र की है. यहां कठवारा और शिवपुरी सीमा पर प्राचीन रन बाबा का शिव मंदिर है. मंदिर की देखरेख 80 वर्षीय पुजारी फकीर दास करते थे. बाबा फकीर दास मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं. वह पिछले कई वर्षों से शिव मंदिर में पूजा पाठ और देखरेख किया करते थे. बताया जा रहा है कि रोज की तरह बाबा मंगलवार की रात भोजन करने के बाद मंदिर में बनी अपनी कुटिया में सो गए थे. देर रात अज्ञात बदमाशों ने मंदिर में धावा बोल दिया. बदमाश मंदिर में लूटपाट करने लगे तो बाबा ने इसका विरोध किया. विरोध पर बदमाशों ने पास में रखी लकड़ी काटने वाली कुल्हाड़ी से बाबा पर प्रहार कर दिया. कुल्हाड़ी सिर में लगने से बाबा की मौके पर ही मौत हो गई.

दानपात्र लूट ले गये

बदमाश मंदिर का घंटा दानपात्र और सामान लूट कर मौके से फरार हो गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि, बक्शी का तालाब में पुजारी की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी पुजारी की हत्या हो चुकी है.

ये भी पढ़ें.

बाहुबली अतीक अहमद पर कसेगा योगी सरकार का शिकंजा, 18 और सम्पत्तियां की जाएंगी जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget