एक्सप्लोरर

Kailash Kher: जब कैलाश खेर ने सीएम योगी से कहा- हम दोनों भाई-भाई लगते हैं, तो ऐसा था उनका रिएक्शन

Kailash Kher In Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में आयोजित जिला प्रदर्शनी में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया. इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम योगी से मुलाकात में उनकी क्या बात हुई.

Kailash Kher In Bulandshahr: यूपी के बुलंदशहर में आयोजित जिला प्रदर्शनी में प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया. जिसमें मेरठ मंडल में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह भी पहुंचे. इस मौके पर उनके साथ पुलिस के कई आला अधिकारी भी मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने कैलाश खेर के गानों का जमकर लुत्फ उठाया. इस दौरान जब एबीपी गंगा की टीम ने कैलाश खेर की सीएम योगी से मुलाकात को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कई दिलचस्प बातें बताईं.

बुलंदशहर में कैलाश खेर का कार्यक्रम

कैलाश खेर पिछले दो सालों से कोरोना की वजह से इस प्रदर्शनी में नहीं आ पा रहे थे लेकिन अब जब हालात पहले से बेहतर हो चले है तो इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया. कैलाश खेर ने भी इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जलवा बिखेरते हुए सभी का दिल जीत लिया. एबीपी गंगा से बात करते हुए गायक ने कहा कि पिछले दो सालों से मेरा बुलंदशहर आना कैंसिल हो रहा था. इस साल महादेव की कृपा हुई है और मुझे बुलंदशहर की जनता से मिलने का मौका मिला है. इस कार्यक्रम में कैलाश खेर ने एक से बढ़कर एक गाने गाए. जिला प्रदर्शनी की लोकप्रियता को देखते हुए इसे तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है. 

सीएम योगी से मुलाकात पर कही ये बात

इसके साथ ही जब उनसे सीएम योगी से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि ''योगी जी से हमारा बहुत प्यार है. जब हमने योगी जी को कहा कि बहुत लोग बोलते हैं कि आप दोनों भाई-भाई दिखते हैं अगर हम अपने केस मुंडा दें. तो इस बात पर योगी जी बहुत हंसे. उनके साथ बहुत ही सहज मुलाकात हुई, ये शिष्टाचार भेंट थी. इस मौके पर उनसे फिल्म सिटी को लेकर भी चर्चा हुई. यूपी में कला और साधना का केन्द्र बनने वाला है जिसे सब फिल्म सिटी कहते हैं. ये फिल्म सिटी हर जगह बनती है, पर यूपी में बनेगी एल्म सिटी, शिक्षा का कला का संस्कृति का गढ़ होगा.''

'द कश्मीर फाइल्स' पर भी बोले कैलाश खेर

वहीं फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर बोलते हुए कैलाश खेर ने कहा कि अब बहुत अच्छी और मीनिंग फुल फिल्में बन रही हैं. मेरा देश जाग रहा है जो जागता है वही जगाता है. इसलिए देशवासियों को मैं नमन करता हूं कि हर अच्छे कार्य को अब वो सराह रहे हैं, प्रशंसा कर रहे हैं और बढ़-चढ़ कर उसका साथ दे रहे है. उन्होंने लोगों से अपील की अब देशवासी जगे रहना क्योंकि बहुत लुट गए हैं. अब लुटना नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
UP Election 2027: नगीना विधानसभा सीट पर इस बार किसका चलेगा जादू? जानें 2027 के समीकरण
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget