एक्सप्लोरर

UP News: CM योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर भदोही पुलिस का बड़ा एक्शन, व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

Bhadohi Police Action: पुलिस से चार अगस्त को ट्विटर पर शिकायत की गई थी. ट्विटर में बताया गया था कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के खिलाफ व्हाट्सऐप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर रविवार को बड़ा एक्शन हुआ है. भदोही पुलिस (Bhadohi Police) ने  ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया और पोस्ट करनेवाले की तलाश में जुट गई है. व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन की पहचान शहाबुद्दीन अंसारी के तौर पर हुई है. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारतीय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भदोही नगर पालिका नामक एक ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था.

मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर एक्शन

पुलिस से चार अगस्त को ट्विटर पर शिकायत की गई थी. ट्विटर में बताया गया था कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. शिकायत का संज्ञान लेकर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की. जांच में पता चला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पोस्ट करनेवाले आरोपी का नाम मुस्लिम अंसारी है. अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि शहाबुद्दीन अंसारी ने मुस्लिम अंसारी को व्हाट्सऐप ग्रुप से जोड़ा था. उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन गिरफ्तार, पोस्ट करनेवाला फरार

शहाबुद्दीन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पोस्ट करनेवाले मुस्लिम को तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि पुलिस मुस्लिम अंसारी के संभावित ठिकानों पर जगह-जगह दबिश दे रही है. आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा. बता दें कि भदोही पुलिस सोशल मीडिया टीम के जरिए समाज में शांति भंग करनेवाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी करती है. व्हाट्सऐप ग्रुप में संवैधानिक पद पर बैठे योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने पर पुलिस सख्त एक्शन लेने की तैयारी में है. अपमानजनक टिप्पणी का ‘स्क्रीनशॉट’ मिलने के बाद पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज किया है. 

UP News: यूपी विधानसभा का मानसून सत्र आज से, महंगाई और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
ऐसी मिसाइल बना रहा ईरान! जद में होगा पूरा अमेरिका, धरा रह जाएगा US का प्लान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget