एक्सप्लोरर

UP weather & Pollution Today: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज, कानपुर-लखनऊ समेत मेरठ और प्रयागराज में अगले 24 घंटे में बढ़ेगी ठंड

उत्तर प्रदेश में ठंड अब बढ़ रही है. सुबह कोहर छाया रहता है और रातें काफी सर्द हो रही हैं. प्रदेश के ज्यादातर शहरों में मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है.

UP weather & Pollution Today: उत्तर प्रदेश में अब ठंड लोगों को ठिठुराने लगी है. रातें काफी सर्द हो रही हैं प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है.  वहीं सुबह के समय कोहरा भी बढ़ने लगा है. आज सुबह भी कोहरा/धुंध छाई रहेगी हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा लेकिन रात काफी ठंडी होने का पूर्वानुमान है.बता दें कि पूर्वी यूपी से तेज हवाएं चल रही हैं. इस कारण  लखनऊ, बहराइच और कानपुर से लेकर अयोध्या, बाराबंकी, मेरठ और सुल्तानपुर व वाराणसी, सोनभद्र और प्रयागराज, जौनपरु, आजमगढ़, मऊ आदि भागों में पछुआ हवाओं का असर दिखेगा. नतीजतन तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी.

यानी आने वाले 24 घंटे में प्रदेश में ठंड बढ़ने के पूरे आसार हैं. वहीं ठंड बेशक बढ़ रही है लेकिन प्रदूषण के स्तर में कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है. लखनऊ सहित यूपी के तमाम बड़े शहरों में आज भी प्रदूषण का स्तर काफी खराब बना हुआ है. चलिए यहां जानते हैं, यूपी के बड़े शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ

लखनऊ में आज सुबह अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गय है. सुबह कोहरा और धुंध छाई हुई है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही आसमान साफ हो जाएगा. वहीं 15 दिसंबर से अधिकतम और 16 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में कमी आने का पूर्वानुमान है.  आज लखनऊ की वायु गुणवत्ता सूचकांक 307  यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज  किया गया है.

वाराणसी

वाराणसी में आज अधिकतम तापमान 23 और मिनिमम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी. दिन में मौसम साफ हो जाएगा. आज शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक बुहत खराब यानी 308 दर्ज की गई है.

प्रयागराज

प्रयागराज में आज सुबह अधिकतम तापमान 24 और मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है. सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई हुई है लेकिन दिन में मौसम साफ हो जाएगा. आज शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 310 यानी बहुत खराब श्रेणी में रिकॉर्ड किया गया है.

कानपुर

कानपुर में मैक्सिमम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 9  डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई हुई है. हालांकि दिन में आसमान साफ रहेगा. आज कानपुर की वायु गुणवत्ता सूचकांक 291 यानी खराब श्रेणी में दर्ज किया गया  है.

गोरखपुर

गोरखपुर में भी ठंड अब काफी बढ़ने लगी है. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 10  डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई रहेगी.. दिन में मौसम साफ हो जाएगा. 17 दिसंबर से कोहरा और बढ़ने का पूर्वानुमान है. आज शहर का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया है.

मेरठ

मेरठ शहर में आज ठंड पूरे शबाब पर रहेगी.आज अधिकतम और न्यूनतमा तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है. आज मैक्सिमम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज शहर का एक्यूआई 330 यानी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है.

आगरा

आज मैक्सिमम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और मिनिमम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह में कोहरा और धुंध छाई हुई है और दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है. हालांकि कल से मौसम बदलेगा और आसमान साफ होना शुरू हो जाएगा. आज आगरा का एक्यूआई 304 दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें

Weather Forecast: पछुआ हवा से बिहार में बढ़ी ठंड, कई जिलों में दस डिग्री के नीचे तापमान, जानें आज कैसा होगा मौसम

वाराणसी: प्रधानमंत्री के बनारस दौरे का दूसरा दिन, आज बीजेपी शासित राज्यों के सीएम की लेंगे परीक्षा, जानें मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget