एक्सप्लोरर

UP Weather Today: सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का एहसास और दिन में सताएगी गर्मी, जानें- यूपी में कैसा रहेगा मौसम

Weather Today in UP: यूपी में दिन में खिली-खिली धूप निकल रही है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का भी एहसास होता है, लेकिन शाम होते-होते हल्की ठंडक बढ़ने लगती है.

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब मौसम धीरे-धीरे बदलने लगा है. दिन के समय में मौसम सामान्य बना हुआ है, लेकिन सुबह के वक्त हल्की गुलाबी ठंड पड़ने लगी है, जिससे सर्द मौसम का एहसास हो रहा है तो वहीं दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान बढ़ने लगता है और हल्की गर्मी महसूस होने लगती है. इन दिनों दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है, जिसके चलते जहां सुबह शाम मौसम में नमी रहती है और दोपहर को मौसम शुष्क बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 21 अक्टूबर को भी यूपी के सभी जनपदों में मौसम शुष्क ही रहेगा.   

पिछले दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से मौसम एकदम बदल गया था, लेकिन बारिश खत्म होने के साथ ही एक बार फिर से मौसम सामान्य हो गया है. मौसस विभाग लखनऊ केंद्र के मुताबिक राज्य में अगले पांच जिन तक कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क ही रहेगा और किसी तरह की चेतावनी भी जारी नहीं की गई है. 

सुबह गुलाबी ठंड, दिन में गर्मी
राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां पर सुबह के समय हल्के बादल छाए हुए हैं जो दिन चढ़ने के साफ हो जाएंगे और यहां पर धूप निकलेगी. गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में भी आज ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं, कहीं कोई खास बदलाव नहीं है. 

यूपी में दिन में खिली-खिली धूप निकल रही है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का भी एहसास होता है, लेकिन शाम होते-होते हल्की ठंडक बढ़ने लगती है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दिन के समय तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों को उमस वाली गर्मी महसूस हो रही है. न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास ही रहने की उम्मीद है. 

अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं
पिछले 24 घंटों में गोरखपुर, बरेली, झांसी, आगरा और मेरठ मंडलों में दिन के समय तापमान -1.5 डिग्री से 1.5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया. बरेली मंडल, मुरादाबाद, प्रयागराज, झांसी, वाराणसी में रात के समय तापमान सामान्य से कम ही रहा. अगले पांच दिनों में प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
'सपा को कब्रिस्तान प्यारा, राम मंदिर का करते हैं विरोध..', बांदा में अखिलेश यादव पर गरजे सीएम योगी
UP News: सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात
सीएम योगी का चित्रकूट-बांदा दौरा: कामदगिरी में करेंगे परिक्रमा, विकास कार्यों की देंगे सौगात

वीडियोज

E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget