एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, आज कहीं हल्की बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी का अनुमान, जानें- मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून अब कमजोर हो रहा है. प्रदेश में आज बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. मौसम विभाग ने आज कहीं बारिश तो कहीं धूप निकलने का अनुमान जताया हैय

उत्तर प्रदेश में मानसून धीरे-धीरे कमजोर होने लगा है. झमाझम बारिश के दौर ने अलविदा कहना शुरू कर दिया है. यूपी में अब कहीं हल्की बारिश तो कहीं धूप निकल रही है. बादलों की आवाजाही के चलते अब पारा भी बढ़ने लगा है. प्रदेश में आज भी कहीं गर्मी और कहीं हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. लेकिन कई जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा. 

मौसम विभागके मुताबिक आज सोमवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. जबकि पूर्वी संभाग में कुछ स्थानों पर कहीं-कहीं हल्की बारिश की बौछारें देखने को मिलेगी, कई जिलों में आज मौसम शुष्क रहेगा. धूप निकलने की वजह से इन जिलों में उमस भरी गर्मी परेशान कर सकती है.

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

सोमवार को यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, बदायूं, बरेली, रामपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर फर्रुखाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, ललितपुर, कन्नौज, हरदोई, बहराइच और श्रावस्ती समेत आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ने का अनुमान है. 

सहारनपुर, शामली, मुज़फ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, मेरठ, अमरोहा, संभल, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बांदा, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर देवरिया, गोरखपुरी संत कबीर नगर और बस्ती में आज एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की बौछारें पड़ सकती है. 

मौसम विभाग ने आज इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है. इस दौरान न तो मेघगर्जन और वज्रपात जैसी कोई ख़ास चेतावनी दी गई है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. इन जिलों में धूप की वजह से उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानी हो सकती हैं. 

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

19 से 22 अगस्त तक प्रदेश के दोनों संभागों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं. ऐसे में आने वाले दिनों में कभी गर्मी तो कभी धूप निकलने की वजह से चिपचिपी गर्मी रहेगी. इस दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी कोई ख़ास बदलाव आने का अनुमान नहीं है. 

23 अगस्त से प्रदेश के दोनों संभागों मानसून एक्टिव होने के संकेत मिल रहे हैं, जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश हो सकती हैं. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
'क्या यही लोकतंत्र...', राहुल गांधी- अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़कीं सपा सांसद इकरा हसन
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
देहरादून में नर्सिंग स्टाफ का उग्र प्रदर्शन, स्वास्थ्य मंत्री आवास के बाहर 4 महिलाओं ने पिया फिनायल!
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
'समझौता नहीं, संघर्ष होगा...', छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget