एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा रखी हैं। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कें पानी में डूब गई हैं, तो लोगों को लंबे जाल से दो-चार होना पड़ रहा है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 15 जुलाई तक देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

देहरादून/लखनऊ, एबीपी गंगा। मानसून का कहर उत्तराखंड में जारी है। लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। दो दिनों से राजधानी देहरादून में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में जबदस्त जलभराव हो रखा है। मूसलाधार बारिश से सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं, तो लोगों को आवाजाही में भी खासी दिक्कते झेलनी पड़ रही हैं।

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तराखंड में नदियां-नाले उफान पर

दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने उत्तराखंड के लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। सड़कों पर दरिया बह रहा है, तो गली मोहल्ले जलमग्न हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि सड़कों पर जमा पानी घरों में घुसने लग गया है। रात से चल रही मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर में ऐसा हाल कर दिया है कि सड़कें नजर ही नहीं आ रही हैं, पानी घरों के आंगन तक पहुंच गया है। नदियां-नाले सब उफान पर हैं।

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

एक हफ्ते तक भारी बारिश की चेतावनी 

आमतौर पर शांत और सूखी रहने वाली रिस्पना नदी अपने उफान पर है। लोग नदियों और नालों से डरे हुए हैं, तो वहीं पुलिस ने भी नदियों और नालों के पास रहने वालों को वहां से दूर चले जाने के साथ ही सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उधर, मौसम विभाग ने अभी एक हफ्ते भारी बारिश रहने की चेतावनी दी है। जिसका मतलब साफ है कि उत्तराखंड में अभी कुछ दिन और मुसीबत की बारिश होने वाली है।

यूपी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी 

उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। भीषण गर्मी से भले ही इस बारिश ने राहत दी हो, लेकिन यूपी के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। इसके चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ और बस्ती में सबसे ज्यादा बारिश हो सकती है। मंगलवार को भी दिनभर लखनऊ में बारिश होती रही। उधर, प्रयागराज में भी मेघ शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

प्रयागराज में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश

कुंभ नगरी प्रयागराज में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। किसी वक्त तेज बारिश होती है, तो बाकी समय रिमझिम फुहारें मौसम को खुशनुमा बना रही हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जहां एक तरफ गर्मी से जूझ रहे लोगों को खासी राहत दी है, वहीं इसने किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान बिखेर दी है। हालांकि बारिश की वजह से लोगों को कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश होने पर कई जगह जलभराव हो जा रहा है, तो कई जगहों पर पेड़ टूटकर सड़क पर गिर पड़े हैं। जलभराव की समस्या इस साल कुछ कम है, लेकिन इसने नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड तक गरजते मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी

वहीं, मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, बिजनौर, संभल, बलरामपुर, श्रीवस्ती, बहराइच, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर और गोंडा समेत महोबा, हमीरपुर, संत कबीरनगर, कौशांबी में भी अगरे 72 घंटे में भारी बारिश होने के आसार हैं। बता दें कि मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 से 15 जुलाई तक देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण केंद्र- CM
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
तुष्टीकरण की राजनीति के लिए कांग्रेस ने पहले भी वंदे मातरम् को बांटा: मुख्यमंत्री धामी
Amroha News: तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
तालाब में मिली 3 साल की अमायरा की लाश, 5 दिन से थी लापता
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी
भारी बारिश या भूकंप से भूस्खलन का खतरा, रुक सकती है भागीरथी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget