एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही है आफत, बारिश की वजह से चमोली में ढहा मकान, नदी में बह गई महिला

उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. बारिश की वजह से चमोली में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पिथौरागढ़ में एक महिला नदी में बह गई.

देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. चमोली जिले में रुक-रुक हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई रास्तों पर मलबा आ गया है. इसी चमोली जिले की घाट तहसील में मंगलवार तड़के भारी वर्षा के कारण बरसाती नाले में आई बाढ़ से एक मकान ध्वस्त हो गया. बाढ़ की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई जबकि, एक बच्ची घायल हो गई.

चमोली के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि घटना पडेर गांव की तिम्रो बस्ती में तड़के करीब तीन बजे हुई, जहां भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ में मकान ध्वस्त हो गया और उसके मलबे में दबकर रघुवीर सिंह की पत्नी देवेश्वरी देवी की मौत हो गई. घटना में 12 साल की बच्ची घायल हुई है जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही है आफत, बारिश की वजह से चमोली में ढहा मकान, नदी में बह गई महिला

चमोली के अलावा पिथौरागढ़ के जिले के बंगापानी सब डिवीजन में सोमवार रात हुई भारी बारिश के कारण उफनाई गोरी नदी में बहने से मेतली गांव में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला जारा जीबली गांव में लापता हो गई. उप जिलाधिकारी एके शुक्ला ने बताया कि इस दौरान इलाके में 179.60 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

एके शुक्ला ने बताया कि मेतली गांव की राधा देवी की गोरी नदी में बहने के कारण मौत हो गई जबकि जारा जीबली गांव की कलावती देवी लापता हो गई हैं. शुक्ला ने बताया कि बारिश में जौलजीबी-मुनस्यारी मार्ग पर लुमटी में पुल भी बह गया जिससे मुनस्यारी के करीब 40 गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है. उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ, राजस्व पुलिस और भारत तिब्बत सीमा पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए प्रभावित गांवों की ओर रवाना हो गई हैं.

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही है आफत, बारिश की वजह से चमोली में ढहा मकान, नदी में बह गई महिला

गौरतलब है कि, उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से कई सड़क मार्ग बंद हैं तो कई जगहों पर लगातार लैंड स्लाइड की घटनाएं हो रही हैं. मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को कुमाऊं क्षेत्र में भारी से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. कुमाऊं के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और ऊधमसिंह नगर जिले में मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है. इतना ही नहीं अगले 8 दिनों तक पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: देहरादून में ट्रेन की टक्कर से हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, जीरो प्वाइंट पर हुआ हादसा

Weather Update: 28 और 29 जुलाई को कुमाऊं में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- रहें सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gorakhpur News: CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी की बड़ी सौगात, 697 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
Basti News: मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
मुंबई में उजड़ गया पूरा परिवार, इमारत गिरने से मां समेत 4 मासूम बच्चों की मौत, बस्ती में पसरा मातम
Explained: UP गवर्नर बोलीं- 'लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट...', जबकि 15 साल में 9.2% घटी ग्रोथ, कैसे गलत साबित हुईं राज्यपाल?
UP गवर्नर बोलीं- लड़कियां पढ़ाई के समय प्रेग्नेंट! जबकि 15 साल में 9.2% घटी दर, कैसे गलत साबित?

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget