एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: देहरादून में ट्रेन की टक्कर से हाथी के बच्चे की दर्दनाक मौत, जीरो प्वाइंट पर हुआ हादसा

देहरादून में रेलवे ट्रैक पार सकते समय हाथी के तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्चा 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को बाहर निकाला.

देहरादून: उत्तराखंड में देखा जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से अक्सर जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रुख करने लगे हैं. सोमवार को ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में, जहां एक हाथी और उसका तीन साल का बच्चा रिहायशी इलाके में आ गया और रेल ट्रैक को पार करते समय अचानक ट्रेन के आ जाने से हाथी को जोरदार टक्कर लगी, जिसमें उसके तीन साल के बच्चे मौत हो गयी.

जंगलों से होकर गुजरने वाले रेलवे ट्रैक पर अक्सर हाथी आ जाया करते हैं और कई बार उनकी ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो जाती है. लेकिन रिहायशी इलाके से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर ऐसी घटना कम ही सामने आई है.

टक्कर के बाद गड्ढे में गिरा हाथी का बच्चा

राजधानी देहरादून के डोईवाला में हाथी की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गया. सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे रेलवे ट्रैक पर 3 साल के हाथी के बच्चे की ट्रेन की टक्कर से मौके पर मौत हो गई. मामला नकरौंदा गुलरघाटी जीरो प्वाइंट का है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथी का बच्चा पास में बने 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया. स्थानीय लोगों की सूचना देते ही घटनास्थल पर वन विभाग की टीम पहुंची. टीम ने हाथी के बच्चे का शव निकाला.

देहरादून के प्रभागीय वन अधिकारी राजीव धीमान बताया कि हाथी के बच्चे का पोस्टमार्टम चल रहा है जिससे मृत्यु का कारण और ज्यादा स्पष्ट हो पाएगा और पता चलेगा कि वह रेलगाडी से टकराकर खाई में गिरा या रेल इंजन के एयर प्रेशर से घबराकर गिरा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर के भूमि पूजन पर AAP ने उठाए सवाल, पूछा- कैसे होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget