एक्सप्लोरर

Watch: यूपी में दरोगा-सिपाही के बीच चले लात-घूंसे, अब बड़े एक्शन की तैयारी में अधिकारी

UP News: झांसी के एसएसपी ऑफिस में दरोगा और सिपाही के बीच मारपीट हो गई, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इस मामले अधिकारियों दोनों ही पुलिस  कर्मियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Jhansi News: आम लोगों के बीच मारपीट की कई घटनाओं के बारे में आपने सुना होगा लेकिन उत्तर प्रदेश के झांसी से कुछ अलग ही मामला सामने आया है. यहां सिपाही और दरोगा के बीच मारपीट हो गई. सिपाही और दरोगा के मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो एसएसपी कार्यालय का बताया जा रहा है. दो पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट की खबर से कार्यालय में लोगों का मजमा जमा हो गया. घटना स्थल पर मौजूद अन्य पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. 

वायरल वीडियो के विषय जानकारी सामने आई है कि, जांच के नाम पर धन उगाही को लेकर दरोगा और सिपाही के बीच मारपीट हुई है, दरोगा और सिपाही ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बताते चलें कि, दरोगा की तैनाती झांसी देहात में हैं, जबकि सिपाही एसएसपी कार्यालय में पदस्थ है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, दोनों पुलिस जवानों को स्थानीय लोग छुड़ाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन दरोगा और सिपाही एक दूसरे के ऊपर प्रहार करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं इस घटना ने झांसी की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं. जिन कंधों पर जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी है वे ही इस तरह आपस में लड़ेंगे तो फिर और क्या ही उम्मीद  की जा सकती है.

BREAKING | झांसी SSP ऑफिस में दारोगा और सिपाही में हुई मारपीट..देखिए हाथापाई का वीडियो @akhileshanandd | https://t.co/smwhXUROiK #Jhansi #Violence #UttarPradesh #LatestNews pic.twitter.com/Mxk33eXFxi

— ABP News (@ABPNews) January 20, 2025

">

'सिपाही और दरोगा पर होगी कार्रवाई'
वहीं इस संबंध में सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, एसएसपी कार्यालय में एक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल के बीच विवाद की सूचना मिली है. सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच विवाद हुआ है. दोनों पुलिस लाइन कॉलोनी में पड़ोसी हैं. एक दूसरे को पहले से जानते हैं.  सीओ ने बताया कि अनुशासन तोड़ने और जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए अब इंस्पेक्टर संदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी जीआरपी झांसी को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है. पुलिस कार्यालय में नियुक्त सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.

ये भी पढ़ें: महाकुंभ में एक राष्ट्र, एक चुनाव की गूंज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget