एक्सप्लोरर

महाकुंभ में एक राष्ट्र, एक चुनाव की गूंज, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाए फायदे

Maha Kumbh 2025 में भी एक देश, एक चुनाव को लेकर चर्चा हुई. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे.

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 'एक देश, एक चुनाव' की अवधारणा को देश की प्रगति का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए रविवार को कहा कि बार-बार चुनाव कराने से न केवल विकास कार्य बाधित होते हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ता है.

महाकुंभ मेला के सेक्टर-छह में स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में आयोजित एक व्याख्यान में उन्होंने निर्वाचन आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हर तीन साल में चुनाव कराने में पांच-सात लाख करोड़ रुपये तक खर्च होते हैं.

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि इसके अलावा चुनावों के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगने से स्कूल महीनों तक बंद रहते हैं जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है. यदि सभी चुनाव एक साथ हों, तो यह समस्या सुलझाई जा सकती है.

कोविंद ने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' न केवल समय और धन की बचत करेगा, बल्कि यह शिक्षा तथा विकास को भी गति प्रदान करेगा.

कार्यक्रम में मौजूद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से आचार संहिता के कारण विकास कार्य छह-छह महीने तक ठप हो जाते हैं. यदि चुनाव एक साथ हों, तो देश के राजनीतिक और आर्थिक पहलू मजबूत होंगे.

सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में केशव ने लिखा-  वन नेशन वन इलेक्शन देश और प्रदेश में होने वाले चुनावी खर्च को कम कर सकता है, जो वर्तमान में बहुत अधिक है. एक साथ चुनाव कराने से इस खर्च को काफी हद तक कम किया जा सकता है. एक देश एक चुनाव से नीति निर्माण में भी स्थिरता आएगी. लगातार चुनावों के कारण नीति निर्माण प्रभावित होता है, क्योंकि सरकारें अल्पकालिक लोकप्रिय निर्णय लेने की ओर झुकती हैं. एक साथ चुनाव होने से सरकारों को दीर्घकालिक नीतियां बनाने का अवसर मिलेगा.

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनीत सरन ने कहा कि 'एक देश, एक चुनाव' की व्यवस्था से चुनावी खर्चों में भारी कमी आएगी जो एक विकसित भारत के निर्माण में सहायक होगी.

इस कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डाक्टर आशीष गौतम, संयोजक संजय चतुर्वेदी, अपर महाधिवक्ता महेश चतुर्वेदी, संयोजक संजय चतुर्वेदी सहित मिशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'...तो सत्ता से बाहर नहीं होते', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget