एक्सप्लोरर

वक्फ बिल: मुस्लिम धर्मगुरु ने पीएम को पत्र लिखा, कहा- 'विरोध करने वालों की जांच हो, संपत्ति पर भू-माफिया का कब्जा'

मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि यदि इन संपत्तियों का सही उपयोग किया जाए तो मुस्लिम समाज के गरीब, अनाथ और जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं.

UP News: वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर देशभर में तीव्र विरोध देखने को मिल रहा है. विभिन्न राजनीतिक और धार्मिक संगठन इसके विरोध में अपनी आवाज उठा रहे हैं. वहीं, अलीगढ़ के प्रख्यात मुस्लिम धर्मगुरु इफराहिम हुसैन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर इस विधेयक का विरोध करने वालों की जांच की मांग की है. उनका कहना है कि जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं, उन्होंने अब तक वक्फ संपत्ति को भू-माफिया के कब्जे से मुक्त कराने और इस पर कड़ी कार्रवाई की मांग क्यों नहीं की.

इफराहिम हुसैन ने अपने पत्र में जोर देकर कहा है कि वक्फ संपत्तियों को लेकर अब तक जो भी कार्य हुआ है, वह नाकाफी रहा है. उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या वक्फ संपत्तियां भू-माफियाओं के कब्जे में नहीं हैं? क्या इन संपत्तियों का लाभ जरूरतमंद मुस्लिम समाज को मिल पा रहा है? यदि नहीं तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए. 

अधिकारों से वंचित मुस्लिम- हुसैन
उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज की रहनुमाई करने वाले कुछ लोग ही समाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं और जरूरतमंद मुस्लिमों को उनके अधिकारों से वंचित कर रहे हैं. ऐसे लोगों की पहचान कर उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. धर्मगुरु इफराहिम हुसैन ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ संपत्तियों को सही ढंग से उपयोग में लाने की आवश्यकता है.

मुस्लिम धर्मगुरु ने कहा कि यदि इन संपत्तियों का सही उपयोग किया जाए तो मुस्लिम समाज के गरीब, अनाथ और जरूरतमंद लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग और संगठन ही वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं और इसका सही लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है. 

नवरात्र के दौरान यूपी में इन कामों पर रहेगी पाबंदी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए सख्त निर्देश

उचित रूप से रखरखाव नहीं- धर्मगुरु
वक्फ संपत्तियों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में हजारों वक्फ संपत्तियां हैं, लेकिन इनका रखरखाव उचित रूप से नहीं किया जा रहा है. कई संपत्तियों पर भू-माफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. उन्होंने सरकार से मांग की है कि वक्फ संपत्तियों की स्थिति पर विस्तृत जांच कराई जाए और जिन लोगों ने इन पर अवैध कब्जा कर रखा है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.

इसके अलावा, उन्होंने मुस्लिम समाज के नेताओं और संगठनों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय समाज के कल्याण के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए आवश्यक है कि वक्फ संपत्तियों का सही उपयोग हो और इनका लाभ समाज के जरूरतमंद तबके को मिले. यदि ऐसा नहीं होता है तो यह समाज के लिए एक बड़ा नुकसान होगा.

इफराहिम हुसैन ने पीएम को भेजे गए अपने पत्र में यह भी लिखा कि वक्फ संपत्तियों के रखरखाव और उनके सही उपयोग को लेकर एक पारदर्शी नीति बनाई जानी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को वक्फ संपत्तियों के प्रशासन और प्रबंधन के लिए एक स्वतंत्र समिति का गठन करना चाहिए, जो इन संपत्तियों की निगरानी करे और यह सुनिश्चित करे कि इनका सही उपयोग हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल, गंगोत्री मार्ग की सड़कें देख भड़के हरीश रावत
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा की तैयारियों पर सवाल, गंगोत्री मार्ग की सड़कें देख भड़के हरीश रावत
महिला आरक्षण बिल पर समर्थन के बाद सपा का यूटर्न, अखिलेश के चाचा रामगोपाल बोले- विरोध करेंगे
महिला आरक्षण बिल पर समर्थन के बाद सपा का यूटर्न, अखिलेश के चाचा रामगोपाल बोले- विरोध करेंगे
महिला आरक्षण पर क्या होगा समाजवादी पार्टी का रुख? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान
महिला आरक्षण पर क्या होगा समाजवादी पार्टी का रुख? सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने दिया बड़ा बयान
संसद के विशेष सत्र से पहले अखिलेश यादव भड़के, कहा- महिला आरक्षण बिल धोखे का काला दस्तावेज
संसद के विशेष सत्र से पहले अखिलेश यादव भड़के, कहा- महिला आरक्षण बिल धोखे का काला दस्तावेज

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
केंद्र के परिसीमन वाले विधेयक को लेकर गुस्से में स्टालिन, विधेयक की कॉपी को लगाई आग, बोले- 'अब होगा...'
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
यूपी में गर्मी का प्रकोप शुरू, बांदा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, लखनऊ से नोएडा तक बुरा हाल
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Watch: 49 पर आउट हुए विराट कोहली तो अनुष्का शर्मा हो गई उदास, दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
India Economy 2025: IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
IMF रैंकिंग में पिछड़ा भारत, इस देश से हुआ पीछे, जानें अब किस नंबर पर पहुंचा
Rare Wild Fruits Of Nepal: नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
नेपाल के जंगलों में मिलते हैं ये 5 जादुई फल, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
भिंडी की खेती में बस 3 बातों का रखें ध्यान, मंडी में मिलेगा टॉप रेट
Embed widget