एक्सप्लोरर

Prayagraj: सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच नये पंचायत अध्यक्ष के लिए कल पड़ेंगे वोट, बीजेपी और सपा में है सीधी लड़ाई

प्रयागराज में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिये कल वोट डाले जाएंगे. इसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं.

District Panchayat President Election in Prayagraj: जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए संगम नगरी प्रयागराज में भी कल वोट डाले जाएंगे. प्रयागराज में मतदान सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक होगा, जबकि वोटों की गिनती उसके बाद होगी. मतगणना में करीब आधे घंटे का वक़्त लगने की उम्मीद है. प्रयागराज में मतदान और मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. विवादों से बचने के लिए वोटिंग और काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी. मतदान सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच कराया जाएगा. 

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वोटिंग जिला पंचायत दफ्तर के मोतीलाल नेहरू हाल में होगी. मतदान का समय ख़त्म होने के बाद वोटों की गिनती भी इसी हाल में होगी. कल जिला पंचायत दफ्तर को जाने वाले सभी रास्ते बैरीकेड रहेंगे. वाहनों को भी दो सौ मीटर पहले ही रोक दिया जाएगा. वोटरों को पहचान पत्र दिखाने के बाद ही अंदर जाने की इजाज़त दी जाएगी. डीएम संजय खत्री के मुताबिक़ मतदान और मतगणना के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा. प्रयागराज में जिला पंचायत के चौरासी सदस्य हैं. यहां बीजेपी और समाजवादी पार्टी ही मैदान में हैं. दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला है. 

बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर

समाजवादी पार्टी ने यहां मालती यादव को उम्मीदवार बनाया है तो वहीं, बीजेपी ने पूर्व एडिशनल सीएमओ डा वीके सिंह पर दांव लगाया है. यहां दोनों ही पार्टियां बहुमत से काफी पीछे होने के बावजूद् जीत के दावे कर रही हैं. प्रयागराज में बीजेपी के तीस, समाजवादी पार्टी के अट्ठाइस, बीएसपी और अपना दल एस के चार -चार और कांग्रेस -आम आदमी पार्टी व एमआईएम के दो -दो सदस्य चुनाव जीते हैं. दोनों ही उम्मीदवार जीत हासिल करने के लिए हर तरह के सियासी हथकंडे अपना रहे हैं. ऐसे में दावे के साथ यह कह पाना मुश्किल होगा कि, कल जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा. उम्मीदवारों के सामने जहां दूसरी पार्टियों में सेंधमारी की चुनौती है तो, वहीं अपने पाले के सदस्यों को बचाए रखना भी उनके लिए कतई आसान नहीं होगा.   

ये भी पढ़ें.

काम नहीं तो अस्पताल ने गर्भवती नर्स को निकाला, सरकारी आवास खाली करने को कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
हरिद्वार में युवकों को स्टंट पड़ा भारी, उफनती गंगा में बह गई थार...फिर शुरू हुआ रेस्क्यू
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
मानसून की पहली बारिश में डूबा IIT रुड़की, छात्रों ने कैंपस में उतारी नाव; बोटिंग का Video वायरल
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
यूपी वक्फ बोर्ड में गैर-मुस्लिम सदस्य! मौलाना खालिद रशीद बोले- मजहबी मामलों को सियासत न बनाएं
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget