एक्सप्लोरर

काम नहीं तो अस्पताल ने गर्भवती नर्स को निकाला, सरकारी आवास खाली करने को कहा

यूपी के बरेली में सरकारी अस्पताल में संविदा पर काम कर रही है नर्स को इसलिए निकाल दिया गया कि, अब कोई काम नहीं है. वहीं, गर्भवती नर्स से सरकारी आवास भी खाली करने को कह दिया है.

Staff Nurse in Bareilly: एक तरफ सरकार तीसरी लहर से निपटने के लिए तमाम तैयारियां कर रही है. ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं. अस्पतालों में बेड बढ़ाये जा रहे हैं, इसके अलावा और भी जो जरूरत की चीजें है, उन्हें पूरा करने का दावा किया जा रहा है. लेकिन बरेली के 300 बेड में तैनात सभी स्वास्थ्य कर्मियों को इसलिए निकाल दिया गया है, क्योंकि वहां पर अब कोई भी कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है. ऐसे में एक नौ महीने की प्रेग्नेंट स्टाफ नर्स से कहा गया कि, वो आवास खाली कर दे वरना पुलिस बुलाकर खाली करवा देंगे. 

स्टाफ नर्स रीता सचान की व्यथा

स्टाफ नर्स रीता सचान जो अपनी कर्तव्यनिष्ठा की वजह से पहचानी जाती हैं. कोविड मरीजों का इलाज करते करते खुद भी संक्रमित हो गई, फिर भी अपनी जिम्मेदारी निभाती रहीं. स्टाफ नर्स को कोविड के दौरान टोल फ्री नंबर दे दिया गया. जिस पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार फोन करके अपने मरीजों की जानकारी लेते हैं. रीता सचान 9 महीने की प्रेग्नेंट हैं और ऐसे में वो इस स्थिति में नही हैं कि, कही और रूम तलाश सके. लेकिन इनसे कह दिया गया है कि रूम अगर खाली नहीं किया तो पुलिस बुलवाकर खाली करवा लेंगे. 

आत्महत्या की धमकी 

सबसे बड़ी विडंबना सरकार और अधिकारियों की ये है, जब कोरोना की पहली लहर आई तो इन सभी स्वास्थ्य कर्मियों को रखा गया और जब संक्रमण खत्म हो गया तो बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. फिर दूसरी लहर आई तो इन सबको जबरन अस्पताल में नौकरी करने को कहा गया. वरना इन सभी के डिग्रियां रद्द करने और इन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी गई. जिस वजह से ये सभी जॉब पर आ गए, लेकिन काम खत्म होते ही इन्हें फिर से निकाल दिया गया है. स्टाफ नर्स रीता सचान का कहना है कि वो बहुत परेशान हैं और आत्महत्या कर लेगी.

सीएमएस ने कहा- सरकारी आवास पर कब्जा कर रखा था

वहीं, इस मामले में 300 बेड के कोविड चिकित्सालय के सीएमएस पवन कपाही का कहना है कि, वित्त आयोग की तरफ से इन सभी की संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं समाप्त की गई हैं. इन लोगों ने सरकारी आवास पर कब्जे कर रखे हैं, वो खाली करने को कहा गया है. उन्होंने बताया कि एक स्टाफ नर्स रीता सचान ने आत्महत्या की धमकी दी है. 

ऐसे एक दो कर्मचारी नहीं हैं. पहले 43 स्वास्थ्य कर्मियों को निकाला गया और अब बाकी बचे 25 स्वास्थ्य कर्मियों को निकाला गया है. ये हाल तब है जब कोरोना की तीसरी लहर की बात की जा रही है. एक तरफ तो सरकार कह रही है कि, वो तीसरी लहर से निपटने की तैयारी कर रही है, दूसरी तरफ बरेली में स्वास्थ्य कर्मियों को निकाला जा रहा है. 

ये भी पढ़ें.

UP Unlock: 5 जुलाई से यूपी में खुलेंगे मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल और जिम, योगी सरकार ने लिया फैसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
योगी सरकार का गोवंश संरक्षण अभियान तेज, 39721 हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरदोई नंबर-1
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
गोंडा में पूर्व BSP नेता के घर पर चला बुलडोजर, तालाब की जमीन से हटाया अवैध कब्जा
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
अलीगढ़ में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर एक्शन, अभद्र नारेबाजी के आरोप में FIR
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, राज्य आंदोलनकारी कोटे में 751 पदों पर नियुक्ति पर लगी रोक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget