एक्सप्लोरर

Viral: भदोही में सपा नेत्री और उनके पति के साथ गाली गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल,आरोपी सिपाही निलंबित

Bhadohi News: भदोही में पुलिसकर्मी द्वारा सपा नेत्री और उनके पति के साथ गाली गलौज और मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. जिस पर संज्ञान लेते हुए आरोपी सिपाही काे निलंबित कर दिया गया.

Samajwadi Party News: यूपी के भदोही में पुलिसकर्मी द्वारा नशे में सपा नेत्री और उनके पति के साथ गाली गलौज और मारपीट करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि पुलिसकर्मी ने सपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज और उनके पति राम सिंह सरोज द्वारा रास्ता बंद होने की बात पूछने पर पुलिसकर्मी ने गालियां देते हुए मारपीट की है. वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने उपरोक्त सिपाही को निलंबित कर विभागीय जांच कर कार्रवाई की बात कही है.

पूरा मामला भदोही शहर कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक जुलूस और रूट डायवर्ट में फंसे कार सवार महिला और उसके पति द्वारा पुलिस से सवाल पूछने से जुड़ा है. शहर के अंदर लिप्पन तिराहा स्थित निकले जुलूस की वजह से रूट को डायवर्जन किया गया था. ठीक उसी समय आवश्यक काम को निकले सपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामला सरोज और उनके पति राम सिंह सरोज ट्रैफिक में फंस गए और आगे निकलने लगे.

सपा नेता सरोज सिंह ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

उनका आरोप है कि वहां मौजूद नशे में पुलिसकर्मी ने अभद्रता करते हुए रोक दिया और इस बाबत पूछताछ करने पर उपरोक्त सिपाही ने सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में बदतमीजी की और भद्दी भद्दी गालियां देने लगा और दोनो के साथ मारपीट करने लगा. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया गया. 

इस बाबत पीड़ित राम सिंह सरोज ने बताया कि जैसे ही अपने वाहन से बाहर निकले तो हमारा कॉलर पकड़ तमाचा जड़ दिया. पत्नी ने इसका विरोध किया तो नशे में धुत सिपाही ने उन्हें भी गंदी गंदी गालियां देते हुए धक्का मुक्की करने लगा. हालांकि वहां मौजूद तमाम लोगों ने सिपाही को रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी देख लेने की बात कहने लगा और सपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और उनके पति को जान से मारने और केस में फंसा देने की धमकी देने लगा. 

पीड़ित राम सिंह सरोज ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी से जुड़े होने के नाते पुलिस ने जानबूझकर हमारे ऊपर हमला किया औरपत्नी को  गालियां दी. पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए उसे निलंबित कर दिया है और भदोही डिप्टी एसपी अजय कुमार को जांच सौंप विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

इसे भी पढ़ें:

BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह का दावा- चुनाव के दौरान SP ने दी थी एनकाउंटर की धमकी, फिर हुआ ये

Rajya Sabha Election 2022: कपिल सिब्बल और जयंत चौधरी सहित यूपी से राज्यसभा के सभी 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

रोहित कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. यहां की राजनीतिक, समाजिक और क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस समेत अन्य बड़े संस्थानों में काम किया है. उन्हें प्रिंट और टीवी पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है. इसके साथ ही, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए उन्हें राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
लखनऊ ईदगाह में बच्चों की तिरंगा प्रतियोगिता, देशभक्ति का दिया संदेश
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
रक्षाबंधन पर UP में चलेंगी एक्स्ट्रा बसें, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?
'वंदेमातरम् के लिए इतने देर तक खड़ा रहना...' रामगोपाल यादव के बयान पर होगा विवाद?

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget