एक्सप्लोरर

आजमगढ़ः ग्राम प्रधान की हत्या के बाद बवाल, भीड़ ने चौकी को फूंका, वाहन जलाए, एक बच्चे की मौत

आजमगढ़ में ग्राम प्रधान की हत्या के बाद गुस्साई भीड़ ने खूब तोड़फोड़ और आगजनी की. इसमें एक बच्चे की मौत हो गई.

आजमगढ़, एबीपी गंगा/एजेंसी। आजमगढ़ में के बांसगांव में शुक्रवार को ग्राम प्रधान की हत्या के बाद बड़ा बवाल हुआ. इस बवाल में आक्रोशित भीड़ ने तोड़फोड़ की और कई जगह आगजनी की. भीड़ ने स्थानीय चौकी को भी आग लगा दी. इतना ही नहीं कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया. भगदड़ में एक बच्चे की मौत हो गई.

दरअसल, कुछ लोगों ने बांसगांव के प्रधान सत्यमेव राम को घर से बुलाकर हत्या कर दी. ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान का कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. विवाद की वजह मनरेगा के तहत गांव में कुछ दिन पहले ही खुदवाए गए पोखरे को बताया जाता है. शुक्रवार शाम को एक शख्स प्रधान को घर से बुलाकर ले गया. जब प्रधान वहां पहुंचे तो उन पर फायरिंग कर दी गई. फायरिंग में प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई.

हत्या के बाद ग्रामीणों में रोष इस हत्या के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया. ग्रामीणों में कथित हमलावरों के घर को घेर लिया. शव को कब्जे में ले लिया. जिसके बाद पुलिस पहुंची तो हालात बहुत तनावपूर्ण हो चुके थे. ग्रामीणों ने पुलिस को प्रधान का शव नहीं उठाने दिया. पुलिस ने बल प्रयोग करने को सोची तो ग्रामीणों ने पत्थरबाजी कर दी. जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग की. फायरिंग के बाद ग्रामीणों ने खूब बवाला काटा. बवाल ऐसा बढ़ा कि गांव से बाजार बोंगरिया बाजार तक पहुंच गया. यहां पहुंचकर ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया. इस दौरान एक बच्चे की वाहन से कुचलकर मौत हो गई. गुस्साई भीड़ बोंगरिया चौकी के सामने खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जिसके बाद हालात काबू से बाहर हो गए. हालात पर काबू पाने के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स बुलवाई गई.

मुख्यमंत्री योगी ने लिया एक्शन पुलिस के मुताबिक देर रात किसी तरह से पुलिस और पीएसी ने हालात पर काबू पाया. अधिकारियों ने परिजनों को किनारे लाकर बातचीत की, जिसके बाद ग्राम प्रधान और बच्चे के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा. इस सिलसिले में थानाध्यक्ष सहित दो पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम प्रधान की हत्या और दुर्घटना में बच्चे की मौत पर संज्ञान लिया है.

पांच-पांच लाख रुपये की सहायता योगी ने अनुसूचित जाति/जनजाति एक्ट के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के अलावा मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच-पांच लाख रुपए की अतिरिक्त धनराशि पीड़ितों के परिजनों को दिए जाने की घोषणा की है. उन्होंने सम्बन्धित थानाध्यक्ष तथा चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने के भी निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर उनकी सम्पत्ति जब्त करते हुए एनएसए लगाने के निर्देश दिए. साथ ही, इस तरह की घटना के लिए जिले के अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं.

घटना में चार लोगों के नाम, 25-25 हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से शिकायत नहीं मिली है. लेकिन इस घटना में चार लोगों के नाम सामने आये हैं। पुलिस की चार टीमें गठित कर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है. एक बच्चे की मौत भगदड़ में हो गई है, जिसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया और दो बाइकों को आग के हवाले कर दिया. घटना में शामिल जिन चार लोगों के नाम प्रकाश में आये हैं उनके खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है. इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट और एनएसए के तहत कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः आजमगढ़ के पूर्व सांसद ने कोरोना को बताया छलावा, कहा- CAA और महंगाई से ध्यान हटा रही सरकार यूपी: आजमगढ़ में पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव और उसके बेटे की हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget