एक्सप्लोरर

यूपी: आजमगढ़ में पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव और उसके बेटे की हत्या, ग्रामीणों ने किया हंगामा

यहां आजमगढ़ में एक पार्टी के दौरान हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

आजमगढ़, एजेंसी। उत्तर प्रदेश स्थित आजमगढ़ जिले के देवगांव क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों ने अपने घर पर आयोजित समारोह के दौरान हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी.

देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर पिता और उसके पुत्र की हत्या किये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर रास्ता जाम कर प्रर्दशन किया। स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पार्टी में आमंत्रित था हीरालाल पुलिस सूत्रों ने बताया कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घुड़सहना नाऊपुर ग्राम पंचायत के रसूलपुर दुधहर गांव की प्रधान के पति लालबहादुर यादव ने अपने घर में पार्टी आयोजित की थी, जिसमें उसने देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर हीरालाल यादव को बुलाया था.

उन्होंने बताया कि लालबहादुर और हीरालाल के बीच प्रधान के चुनाव को लेकर पुरानी रंजिश थी, लेकिन दोनों के बीच घरेलू सम्बन्ध भी थे. सम्भवत: इसी वजह से हीरालाल को आमंत्रित किया गया था. पार्टी के बीच में ही लालबहादुर और हीरालाल के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी. इसके बाद लालबहादुर ने अपने साथियों की मदद से हीरालाल और उसके पुत्र तेज बहादुर को गोली मार दी.

सूत्रों ने बताया कि इस वारदात में जिससे हीरालाल यादव की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं, गम्भीर रूप से घायल उसके बेटे ने लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

दोहरे हत्याकांड से ग्रामीणों में गुस्सा इस दोहरे हत्याकांड से ग्रामीण आक्रोशित हो गये. उन्होंने गांव में खासा हंगामा किया और सड़क पर रास्ता जाम कर दिया. सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी खासे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर पीएसी बल भी बुलाया गया. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गयी है.

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि लालबहादुर और हीरालाल दोनों की ही आपराधिक छवि है. पुलिस की टीमें हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर ही हैं. शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस घटना के हर पहलू की बारीकी से छानबीन में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः

भदोही के बाहुबली विधायक की बढ़ती जा रही मुश्किलें, एक और एफआईआर दर्ज

राज्यसभा चुनाव: बीजेपी को वोट देना पड़ा महंगा, विधायक विजय मिश्रा पार्टी से निष्कासित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget