एक्सप्लोरर

अयोध्या: अवैध संबंधों के चलते महिला की नाक काटी, प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा

अयोध्या में अवैध संबंध का मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने नाजायज संबंधों को लेकर महिला और उसके प्रेमी को सबक सिखाया। परिजनों ने प्रेमी की पेड़ से बांधकर पिटाई की

अयोध्या, एबीपी गंगा। अयोध्या में महिला के अवैध संबंधों से परेशान उसके घरवालों ने सबक सिखाने की ठान ली। प्रेमी के साथ महिला को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो प्रेमी की जमकर पिटाई की ओर रस्सी में बांध दिया। पहले घर की इज्जत नीलाम करने वाली विवाहिता को सजा दी, उसकी नाक काट ली और फिर उसके प्रेमी का भी यही अंजाम किया। मामला अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित खंड पिपरा गांव का है। गंभीर हालत में विवाहिता और उसके प्रेमी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित गांव खंड पिपरा के पुरवा पासिन का पुरवा निवासी 30 वर्षीय विवाहिता का इसी ग्राम सभा के रहने वाले गैर समुदाय के युवक 23 वर्षीय मोहम्मद कासिम से अवैध संबंध चल रहा था। विवाहिता और उसका प्रेमी चोरी छुपे एक दूसरे से मिलते थे, इस बात की भनक विवाहिता के परिवार वालों को लगी तो उन्होंने दोनों को सबक सिखाने की ठान ली। परिवार वालों ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी एक दिन विवाहिता का प्रेमी उससे मिलने के लिए घर पहुंचा तो परिवार वालों ने घेराबंदी कर छानबीन शुरू की लेकिन विवाहिता ने अपने प्रेमी को भूसे में छिपा दिया। जिसके चलते वह पकड़ में नहीं आया और बच गया लेकिन सोमवार की रात ऐसा न हो सका और विवाहिता के घर से निकल अपने घर को जा रहे प्रेमी 23 वर्षीय कासिम को पहले से चौकन्ना परिवार ने धर दबोचा। प्रेमी के हाथ लगते हैं परिवार और आसपास के लोगों ने अपना गुस्सा उतारा।

मौके पर पहुंची विवाहिता ने प्रेमी को मारे पीटे जाने का विरोध किया तो परिवार और गांव वालों ने प्रेमी को रस्सी से बांध दिया और फिर से पिटाई की। घर की इज्जत नीलाम करने वाली विवाहिता को पहले सजा देने का निर्णय लिया और पहले विवाहिता की नाक काटी और फिर उसके प्रेमी के साथ भी वही अंजाम किया। इसके बाद मामले की खबर पुलिस को देकर दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पटरंगा पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया। हालांकि वहां से डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पांच-छह साल से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध चल रहा था। दोनों ने कोर्ट मैरिज करने की भी योजना बना रखी थी। विवाहिता अक्सर अपने प्रेमी को अपने ही घर में बुला लेती थी और परिवार की नजरों से छुपा कर रखती थी। इस बार भी विवाहिता का प्रेमी दो दिनों तक विवाहिता के ही घर में छिप कर रहा लेकिन पहले से नजर गड़ाए बैठे परिवार की नजरों को इस बार धोखा नहीं दे सका और लोगों के हत्थे चढ़ गया। क्षेत्राधिकारी रुदौली धर्मेंद्र कुमार यादव कहना है कि मामले की जानकारी पर दोनों घायलों विवाहिता और प्रेमी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
'जो खुद को बाबर की संतान मानते हैं, नया भारत उन्हें जवाब देगा', CM योगी का विपक्ष पर हमला
यूपी: लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
लखनऊ में 'प्रो एक्सपो 2026' का आगाज, युवाओं को मिलेगा बिजनेस और फ्रेंचाइजी का बड़ा मंच
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
APAR ID बनाने में यूपी नंबर-1, योगी सरकार ने स्कूल और उच्च शिक्षा में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget