एक्सप्लोरर

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

गैंगस्टर विकास दुबे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा जा चुका है. विकास दुबे ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में हाथ आजमाए. जिला स्तर का एक चुनाव भी जीता और कई नेताओं के साथ भी नजर आया.

कानपुर: दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया है. पुलिस विभाग से लेकर नेताओं की चौखट तक तक विकास ने अपने संपर्क का जाल बिछा रखा था. पुलिस विभाग में विकास दुबे ने किस हद तक अपनी पैठ जमा ली थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कानपुर शूटआउट के बाद चौबेपुर थाने के 68 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया. यहां तक कि अनंत देव सिंह जो कानपुर एसएसपी थे, उनका भी ट्रांसफर किया जा चुका है.

विकास दुबे ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में हाथ आजमाए. जिला स्तर का एक चुनाव भी जीता और कई नेताओं के साथ भी नजर आया. अपने क्षेत्र में दबदबा बनाने वाला दुबे उस वक्त सुर्खियों में आया जब उसके खिलाफ कार्रवाई करने गए आठ पुलिसकर्मियों पर गोलियों की बौछार करते हुए उन्हें मौत के घाट उतारने की सनसनीखेज घटना हुई.

अपराध की दुनिया में आगे बढ़ने के साथ विकास दुबे ने अपना एक बड़ा आर्थिक साम्राज्य खड़ा कर लिया. विकास और उसके परिवार के नाम करीब 250 बीघा जमीन है. विकास दुबे ने जमीनों पर धौंस दिखाकर कब्जा किया है. विकास दुबे के रियल एस्टेट से जुड़े बिज़ेनेस थे और गांवों में उनके परिवार के नाम ढेरों संपत्तियां हैं. विकास उद्योगपतियों से प्रोटेक्शन मनी के नाम पर लाखों रुपए की वसूली भी करता था.

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

पुलिस की जांच में सामने आया है कि अपने विकास ठेकेदारी दिलाकर और सम्पत्तियों को खाली कराने के नाम पर मोटी रकम कमाता था. कई फैक्ट्री मालिकों से विकास के गुर्गे वसूली भी किया करते थे. विकास को महंगी गाड़ियों का भी शौक था. पुलिस विकास और उसके करीबियों के बैंक खातों की भी पड़ताल कर रही है.

कानपूर शूटआउट के कुछ ही घंटों बाद विकास दुबे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें वह एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री के साथ दिखाई दे रहा था. कांग्रेस ने दावा किया था कि यह दिखाता है कि उसे राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है. इसके अलावा, एक अन्य तस्वीर में दुबे जिला पंचायत के चुनाव में अपनी पत्नी रिचा दुबे के लिए वोट मांगते हुए दिखाई दे रहा था. रिचा यह चुनाव घिमाऊ से जीती थीं और बिकरू गांव इसी जिला पंचायत के अंतर्गत आता है.

Vikas Dubey Encounter: विकास ने रियल एस्टेट से लेकर सियासत तक में आजमाए हाथ, बना करोड़ों का मालिक

अधिकारियों के मुताबिक, साल 2000 में दुबे ने जेल में रहते हुए खुद भी जिला पंचायत चुनाव में शिवराजपुर सीट से जीत हासिल की थी. उस दौरान वह हत्या के मामले में जेल में बंद था. दुबे की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां सरला देवी ने कहा था, 'इस वक्त वह भाजपा में नहीं है, वह सपा में है' इस पर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि दुबे, 'पार्टी का सदस्य नहीं है' और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए और जैसा कि पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मांग की है, उसके कॉल डीटेल्स सार्वजनिक की जानी चाहिए जिससे इस बात का खुलासा हो सके कि उसके संपर्क किसके साथ थे.

यह भी पढ़ें:

Kanpur Encounter: यूपी एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे मारा गया

Vikas Dubey एनकाउंटर पर अखिलेश ने यूपी सरकार को घेरा, कहा-'सरकार पलटने से बच गई'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दोगलों से सावधान से 27 में श्रीकृष्ण लाएंगे तक', UP चुनाव से पहले पोस्टर वॉर तेज
'दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान', CM योगी का संदेश
'दीपावली पर उपहार के साथ हुनरमंद हाथों का भी करें सम्मान', CM योगी का संदेश
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने किया स्वागत
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने किया स्वागत
मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग
मायावती ने 75 जिलों के जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक, बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
मनीष कश्यप को मिली दुल्हनिया? नाम- अनुष्का शर्मा, शेयर की 'हमसफर' की तस्वीर
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
पीएम मोदी के 'Gen-Z' अंदाज वाले पोस्ट पर CJP के सौरव दास बोले- 'प्लीज आप...'
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget