एक्सप्लोरर

प्रयागराज: बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को नैनी जेल से शिफ्ट करने की तैयारी, परिवार ने जताई एनकाउंटर की आशंका

भदोही के ज्ञानपुर से विधायक विजय मिश्रा को प्रदेश की किसी दूसरी जेल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है. वहीं, उनकी बेटी ने आरोप लगाया है कि उनके पिता का एनकाउंटर किया जा सकता है.

प्रयागराज. भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की जेल एक बार फिर से बदल दी गई है. बाहुबली विधायक को अब प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. दो दिन में तीसरी जेल भेजे जाने पर विधायक के परिवार वालों ने सवाल उठाए हैं और विजय मिश्रा को पुलिस के फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने की आशंका जताई है. परिवार वालों ने इसके साथ ही ब्राह्मण कार्ड भी खेला है.

ब्राह्मण होने के चलते सताया जा रहा है समाजवादी पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी विजय मिश्र की बड़ी बेटी सीमा मिश्रा ने साफ़ तौर पर कहा है कि उनके पिता व परिवार का उत्पीड़न सिर्फ इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि वह ब्राह्मण समुदाय से हैं. इतना ही नहीं परिवार ने मौजूदा वक्त को ब्राह्मणों का बुरा दौर करार देते हुए सभी से एकजुट होने और एक दूसरे की मदद करने की भी अपील की है. परिवार का साफ़ तौर पर कहना है कि ब्राह्मण होने के नाते विजय मिश्रा के साथ भी विकास दुबे जैसी कहानी गढ़ी जा सकती है. मुठभेड़ को असली साबित करने के लिए किसी पुलिस वाले तक को मारा जा सकता है. परिवार ने सिस्टम और अफसरों पर तो जमकर भड़ास निकाली है, लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार पर पूरा भरोसा जताया है. बेटी का आरोप बेटी सीमा मिश्रा का कहना है कि कुछ अफसरों और नेताओं ने सीएम योगी को गुमराह कर रखा है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह उनके परिवार के साथ नाइंसाफी कतई नहीं होने देंगे. सीमा ने बार बार यह ज़रूर दोहराया कि सिर्फ ब्राह्मण होने के नाते ही उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि उनके पिता कई बीमारियों से जूझ रहे हैं, इसलिए उन्हें कतई परेशान न किया जाए.

ये भी पढ़ें.

बस्ती: जमीन विवाद में बेटों के सामने कर दी पिता की हत्या, परिजन लगा रहे हैं न्याय की गुहार

राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए जय प्रकाश निषाद, बेनी प्रसाद वर्मा के निधन से खाली हुई थी सीट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
UP चुनाव 2027: दलितों-युवाओं को साधने की तैयारी में बसपा, रोजगार पर फोकस
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
सारा अली खान के केदारनाथ दर्शन पर मौलाना ने जताई आपत्ति, कहा- हराम
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
UP MLC चुनाव: सपा की जीत से गदगद अखिलेश ने लिखी खुली चिट्ठी, कहा- भाजपा एक 'फ्लॉप शो'
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान
'डबल इंजन का डबल जीरो! ' वाराणसी में सपा की जीत पर अखिलेश यादव का पहला बयान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget