एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिये शुरू होगा निधि समपर्ण का महाअभियान, घर-घर जाएंगे विहिप के ढाई लाख कार्यकर्ता

राम मंदिर के भव्य निर्माण के लिये विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता जन सहयोग के लिये घर घर जाएंगे. साथ ही वे लोगों को निधि समपर्ण के लिये बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिये कहेंगे.

अयोध्या: राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान शुरू हो रहा है. इसके लिए बकायदा अब जगह जगह पर कार्यालय खोले जा रहे हैं. जहां से कार्यकर्ता विभिन्न मोहल्ले में टोलियों के रूप में घर-घर जाकर राम मंदिर के लिए निधि समर्पण की मांग करेंगे. निर्माण शुरू हो चुका है. इस बात की जानकारी देते हुए लोगों से राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की मांग करेंगे. राम मंदिर निर्माण में सहयोग का प्रमुख उद्देश्य यह है कि हर वर्ग के व्यक्ति के द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग किया जा सके. इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस के कार्यकर्ताओं की टोलियां लगभग 11 करोड़ परिवारों तक जाने के लिए तैयार हैं.

यह संक्रांति के मौके से ही कार्य शुरू किया जाएगा और 27 फरवरी माघी पूर्णिमा तक चलेगा. इसके लिए ढाई लाख से ज्यादा कार्यकर्ता 11 करोड़ परिवारों में जाकर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण का आग्रह राम भक्तों से करेंगे और उन्हें राम मंदिर निर्माण की जानकारी देंगे.

इस कार्यक्रम को चलाने के लिए पिछले काफी दिनों से ट्रस्ट के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा योजनाएं बनायी जा रही है. इसके लिए पूरे देश में ही तमाम जगहों पर कार्यालय खोले गए हैं. लोगों को राम मंदिर निर्माण में निधि समर्पण के लिए जागरूक किया जा रहा है.

मकर संक्रांति से शुरू होगा महाअभियान

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान मकर संक्रांति से शुरू होगा और 27 फरवरी तक चलेगा. डॉ अनिल मिश्रा ने कहा कि हिंदू समाज के लोगों के द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों से लगातार समर्पण जारी है. उसको व्यक्त करने का एक अवसर मकर संक्रांति से माघ पूर्णिमा तक चलेगा. इस दरमियान 11 करोड़ राम भक्तों के घर विहिप के कार्यकर्ता पहुंचेंगे.

घर घर जाएंगे कार्यकर्ता

विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने भी लोगों से अपील की है कि लोग आगे बढ़चढ़ कर के राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान का सहयोग करें और राम मंदिर निर्माण के भागीदार बनें. शरद शर्मा ने कहा कि साधु संतों के मार्गदर्शन में और संघ परिवार के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता लोगों के घर घर जाएंगे और राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण की अपील करेंगे.

साथ ही शरद शर्मा ने कहा कि राम मंदिर राष्ट्र मंदिर के रूप में बनकर सामने आ रहा है. शरद शर्मा ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने मित्रों से, रिश्तेदारों में परिवारों में सबसे निवेदन करें कि लोग राम मंदिर निर्माण के लिए चलाई जा रही मुहिम राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण में बढ़-चढ़कर योगदान दें जिससे कि यह मुहिम सफल हो सके.

ये भी पढ़ें.

शादियों के रजिस्ट्रेशन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया ये अहम फैसला, पढ़ें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना, रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
लखनऊ में फॉर्मलिन टैंकर पलटने से अफरातफरी, 50 से ज्यादा हॉस्टलों के छात्र परेशान
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
स्वामी प्रसाद मौर्य का कांग्रेस से गठबंधन फाइनल, 10 सीटों पर बनी बात
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget