एक्सप्लोरर

बकरा ईद पर पशुओं की कुर्बानी के विरोध में विहिप नेता, कहा- जो हिंदू मांसाहारी नहीं उनकी...

Bakra Eid 2025: विहिप नेता ने कहा कि नालियों में खून और सड़कों पर मांस पड़ा होने के कारण हम सड़कों पर नहीं निकल पाते हैं.

Bakra Eid 2025:  विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी को पशु क्रूरता से जोड़ते हुए हुए इसका विरोध शुरू कर दिया है. विश्व हिन्दू परिषद केन्द्रीय कार्यकारिणी के सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता का कहना है कि पशुओं की कुर्बानी से सड़कों पर गंदगी फैलती है और नदियों में खून बहता है जिस से पर्यावरण दूषित होता है इसलिए मुसलमान पशुओं की क़ुरबानी न कर सांकेतिक क़ुरबानी करें.

उन्होंने सवाल किया की जब हिन्दू मंदिरों पर होने वाली बलि को पशु क्रूरता बता कर उस पर रोक लगा दी गयी है तो बकरा ईद पर हजारो निरीह पशुओं की कुर्बानी पर भी तो रोक लगनी चाहिए. वीएचपी नेता ने पर्यावरण प्रेमियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे दिवाली पर तो उपदेश देते हैं पर बकरीद पर चुप क्यों हैं?  

'जो हिन्दू मांसाहारी नहीं है...'
उन्होंने पूछा कि कुरान में कहां बकरे की बलि का हवाला है? वीएचपी नेता ने कहा कि यदि यह सिर्फ प्रतीकात्मक होनी चाहिए इसके लिए आखिर लाखों निरीह जानवरों की जान क्यों ली जाती है और सात्विक समाज के मन मस्तिष्क को खराब क्यों किया जाता है? विहिप नेता ने कहा कि दिवाली, होली आदि हिंदू त्योहारों पर तथाकथित पर्यावरण प्रेमी, बुद्धिजीवी हिंदुओं को सांकेतिक रूप में या इको फ्रेंडली होली दिवाली मनाने का आह्वान करते हैं. किंतु एक ही दिन में करोड़ों निरीह पशुओं की क्रूर हत्या पर ये सभी कथित पर्यावरण विद् चुप्पी क्यों साध लेते हैं? इसके कारण पूरे देश का शाकाहारी और संवेदनशील समाज गुस्से में है. विहिप नेता ने कहा की सात्विक समाज मांसाहारी नहीं है उसे बकरा ईद पर सड़कों पर खून, मांस और पशुओं के अवशेष देख कर बहुत परेशानी होती है इसलिए हमारा यह आवाहन है कि किसी निरीह जानवर की कुर्बानी न की जाये इसे प्रतीकात्मक किया जाये.

उन्होंने कहा की जो हिन्दू मांसाहारी नहीं है इस में उनकी भावनाओं को ध्यान में रखना चाहिए. कुर्बानी की जो वर्तमान व्यवस्था है यह समाप्त होनी चाहिए. उन्होंने कहा की बड़े मंदिरों में होने वाली पशुओं की बली रोक दी गयी है अब वहां सिर्फ पशु के कान में छेद कर सांकेतिक बली दी जाती है तो ऐसे ही सांकेतिक कुर्बानी कर देनी चाहिए. नालियों में खून और सड़कों पर मांस पड़ा होने के कारण हम सड़कों पर नहीं निकल पाते हैं इसलिए हमारी आस्था का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, उन्होंने कहा कि पर्यावरण विद सिर्फ हिन्दुओं को अपमानित करने के लिए होली दीवाली पर पर्यावरण की बात तो करते हैं लेकिन बकरा ईद पर वह खामोश क्यूँ रहते हैं. उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद इस मामले में पूरे तरीके से जागरूकता अभियान चलाएगा और जो गलत काम है उसका हम विरोध करेंगे. न्यायपालिका को भी इसका संज्ञान लेना चाहिए.  

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget