एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर सीधा हमला, कहा- अगर हमारे काम को आगे बढ़ाते तो दुनिया...

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के कामों को आगे बढ़ाया होता, तो आज गोमती रिवरफ्रंट भी साबरमती रिवरफ्रंट की तरह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता.

UP News:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि गोमती रिवरफ्रंट की असली खूबसूरती भाजपा सरकार की लापरवाही की भेंट चढ़ गई है. उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रंट का असली आनंद तब मिलेगा जब गोमती नदी की सफाई हो जाएगी और वह अपनी बदरंग और दुर्गंध से मुक्त हो जाएगी.

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट को आम लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह बनाने का सपना देखा था. यहां जेट स्कीइंग जैसे रोमांचक खेल भी शुरू किए गए थे, ताकि लोग नदी किनारे आकर अपनी जिंदगी के खुशनुमा पल बिता सकें. लेकिन भाजपा सरकार की अनदेखी और उपेक्षा ने सब कुछ चौपट कर दिया.

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि भाजपा को परिवार वालों की खुशियां अच्छी नहीं लगतीं. उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी ने गोमती रिवरफ्रंट पर विकास के जरिए लोगों को खुशियां देने का काम किया, तो भाजपा ने जानबूझकर जांचों का खेल शुरू कर दिया. जांच पर जांच होती रही, मगर विकास की रफ्तार थम गई.

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को विदेश से मंगाए गए उन महंगे फाउंटेन की भी जांच करवा लेनी चाहिए, जो अचानक गायब हो गए. उन्होंने कहा कि ये फाउंटेन समाजवादी सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट पर लगाने के लिए मंगवाए थे, ताकि पर्यटक और लोग यहां आकर और ज्यादा आनंद ले सकें.

'खामियाजा भुगतना पड़ेगा...'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के कामों को आगे बढ़ाया होता, तो आज गोमती रिवरफ्रंट भी साबरमती रिवरफ्रंट की तरह दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता. उन्होंने कहा कि लखनऊ के लोग खुद कहेंगे कि गोमती रिवरफ्रंट ही देश का सबसे सुंदर रिवरफ्रंट है.

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नदियों की सफाई का सिर्फ दिखावा करती है. गंगा सफाई परियोजना के नाम पर हजारों करोड़ खर्च कर दिए गए, लेकिन गंगा नदी की हालत जस की तस बनी हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों की पवित्रता खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी और अब जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.

गौरतलब है कि गोमती रिवरफ्रंट प्रोजेक्ट समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था. यह प्रोजेक्ट लखनऊ की सुंदरता को बढ़ाने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक बड़ी पहल माना जाता है. हालांकि भाजपा सरकार में इस प्रोजेक्ट पर कई बार जांच के नाम पर काम रुकता रहा. इसी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की नीयत और नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget