एक्सप्लोरर

Kajli Mela 2024: महोबा में ऐतिहासिक कजली मेले का शुभारंभ, झांकियां देखने उमड़ी लोगों की भीड़

UP News: महोबा में 843वें कजली मेले का उद्घाटन किया गया. इस मेले की खासियत शोभा यात्रा है, जिसमें आल्हा उदल और उनके गुरु ताला सैयद को याद किया जाता है.

Mahoba News: उत्तर भारत में अपनी आन, बान और शान के लिए मशहूर महोबा के ऐतिहासिक 843 वां कजली मेले का उद्घाटन सदर विधायक, एमएलसी और डीएम, एसपी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया है. इस मौके पर अन्य जनप्रतिनिधियों भी मौजूद रहे. जहां पालिका अध्यक्ष ने सभी अतिथियों को पगड़ी पहनाकर जुलूस आरंभ कराया गया. ऐतिहासिक कजली मेले की शोभायात्रा को देखने के लिए लाखों की भीड़ महोबा की सड़कों पर दिखाई दी. तो वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा है. 

महोबा में रक्षाबंधन के अगले दिन राखी बांधने की प्राचीन और ऐतिहासिक परंपरा है. जिसमें यहां के शूरवीर आल्हा ऊदल की वीरता को याद कर रक्षाबंधन पर्व को विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है.बारहवीं शताब्दी के गौरवशाली चंदेल साम्राज्य के वैभव पूर्ण अतीत की स्मृतियों को संजोये उत्तर भारत का सबसे प्राचीन और विशाल महोबा का कजली मेला आज से आरम्भ हो गया.  वीर भूमि महोबा में कजली मेला "विजय पर्व " के रूप में मनाया जाता है. 

 कजली महोत्सव सद्भावना का प्रतीक
एक सप्ताह तक चलने वाले इस मेले में पारंपरिक लोक नृत्य के साथ लोगों के मनोरंजन के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस बार भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन का आयोजन होना है. जिसमे टीवी कलाकार हप्पू सिंह भी आ रहे है. यहाँ हिन्दू-मुसलमान, सिख-ईसाई सभी कजलियों को पवित्र मानकर सम्मान करते हैं. महोबा का यह कजली महोत्सव सद्भावना का प्रतीक माना जाता है. इस मेले की खासियत शोभा यात्रा होती है,जिसे देखकर आल्हा उदल और उनके गुरु ताला सैयद को याद किया जाता है. 

झांकिया देखने के लिए लोग उमड़ पड़े
शहर के हवेली दरवाज़े से शुरू हुई शोभायात्रा में लाखों की भीड़ देखने को मिली. शोभायात्रा में हाथी पर सवार आल्हा और घोड़े पर बैठे उदल सहित आल्हा खंड में लिखे सभी इतिहास के पात्रों की झांकिया देखने के लिए लोग उमड़ पड़े. इस दौरान शौर्य और वीरता के महाकाव्य आल्हा के फिजाओं में गूंज रहे ओजस्वी स्वरों के बीच समूचे जनपद में भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार भी पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस मौके पर सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा कि ये देश का ऐतिहासिक विशेष महत्व का मेला है. 

मेले की सुरक्षा को लेकर एसपी अपर्णा गुप्ता बताती है कि मेले को दो जॉन और सात सेक्टर में बांटा गया है. साथ ही दो कंपनी पीएसी लगाई गई हैं. लगभग ढाई सौ से 300 पुलिस कर्मियों का फोर्स मेले की सुरक्षा के लिए लगाया गया है. मेले की कमान 6 सीओ को सौंपी  गई है. किसका नेतृत्व खुद एडिशनल एसपी सत्यम करेंगे. मेले के अंदर ही एक थाना बनाया गया है जो दूर दराज से आने वाले लोगों पर निगरानी रखेगी. ऐसे में मेले के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: यूपी में BJP ने सांसद और विधायकों की तय की जिम्मेदारी, जानें क्या मिला टारगेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के वकीलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ा दी गई सुनवाई की फीस
यूपी के वकीलों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ा दी गई सुनवाई की फीस
यूपी में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 जून से 31 जुलाई तक...
यूपी में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 जून से 31 जुलाई तक...
Sant Kabir Nagar News: वोटर लिस्ट में 'गड़बड़ी' पर भड़की सपा, धरने में पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय हुए बेहोश
वोटर लिस्ट में 'गड़बड़ी' पर भड़की सपा, धरने में पूर्व प्रत्याशी जयराम पांडेय हुए बेहोश
Sonbhadra News: सोनभद्र में 20 घंटे में 5 लोग पानी में समाए, दो शव मिले, 3 की तलाश में जुटीं टीमें
सोनभद्र में 20 घंटे में 5 लोग पानी में समाए, दो शव मिले, 3 की तलाश में जुटीं टीमें

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Embed widget