एक्सप्लोरर

यूपी में BJP ने सांसद और विधायकों की तय की जिम्मेदारी, जानें क्या मिला टारगेट

UP News: मंगलवार को लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान कार्यशाला हुई जिसमें सांसद, विधायक, मेयर पार्षदों से लेकर पार्टी की सभी इकाइयों को भी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.

BJP News: उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करना शुरू कर दिया है. बीजेपी सार्वजनिक स्थानों पर कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाएगी. जिसके लिए पार्टी ने सभी सांसदों, विधायकों से लेकर मेयर, पार्षद सबकी जिम्मेदारी तय कर दी है. इन सभी को नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है. 

मंगलवार को लखनऊ में हुई बीजेपी के सदस्यता अभियान कार्यशाला में मंगलवार को सांसद, विधायक से लेकर सभी लक्ष्य तय कर दिए गए हैं. इस अभियान के तहत सांसदों को 20 हजार, विधायकों को 10 हजार, महापौर को 20 हज़ार, नगर पालिका अध्यक्ष को 5 हजार, नगर पंचायत अध्यक्ष को दो हजार, निगम पार्षद को एक हजार लोगों को सदस्यता दिलानी होगी. 

बीजेपी ने तय की जिम्मेदारी
नगर पालिका पार्षद को 500, नगर पंचायत पार्षद 200, निगम व आयोग बोर्ड के अध्यक्ष को 1000, जिला पंचायत अध्यक्ष 15 हजार सदस्य बनाएंगे. इनके अलावा बीजेपी की अन्य इकाइयों को सदस्य बनाने की ज़िम्मेदारी भी दी गई है. इनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 लाख, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति मोर्चा को 10-10 लाख सदस्यों को जोड़ना होगा. अल्पसंख्यक मोर्चा को दो लाख और अनुसूचित जनजाति मोर्चा भी को अपने साथ दो लाख सदस्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है. 

इस अभियान के तहत पार्टी के सदस्य और संगठनों को सार्वजनिक जगहों पर कैंप लगाना होगा और वहां से जुड़े लोगों को पार्टी के साथ जोड़ना होगा. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इस अभियान को लेकर कहा बीजेपी का संगठन बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक है. बीजेपी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है. केंद्रीय नेतृत्व की ओर से लोकसभा चुनाव में मिले कुल वोटों के 75 फीसद सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया हैं. इसके तहत पार्टी साढ़े तीन करोड़ वोट मिले थे. हमने तीन करोड़ और सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. 

एक सितंबर से शुरू होगा अभियान
इस अभियान को लेकर महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक सितंबर से ये अभियान शुरू होने जा रहा है. इससे पहले 22-24 अगस्त तक जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी और फिर दो दिन मंडल स्तर वर्कशॉप होंगी. पार्टी की ओर से इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है. 11-17 सितंबर तक सदस्यता का विशेष अभियान चलाया जाएगा. जिसमें पार्टी के तमाम पदाधिकारी भी शामिल होंगे. 

अभियान के तहत जो भी बीजेपी के साथ जुड़ना चाहता है वो एक मिस्ड कॉल देकर या क्यू कोड, नमो एप और बीजेपी की वेबसाइट पर जाकर बीजेपी का सदस्य बन सकता है. इसके लिए पार्टी की ओर से नंबर भी जारी किया गया है. एक सितंबर के बाद 8800002024 नंबर पर कॉल करके सदस्यता ली जा सकती है.

शिक्षक अभ्यर्थियों का Video शेयर कर अखिलेश यादव बोले- '3 घंटे में बन सकती है लिस्ट, इसके लिए...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget