एक्सप्लोरर

वाराणसी के नमो घाट से मायूस लौट रहे पर्यटक, 50 दिन से नौका संचालन पर भी है रोक

Varanasi News: वाराणसी में वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर 70 मीटर के ऊपर बताया जा रहा है. चेतावनी बिंदु को गंगा का जलस्तर एक बार फिर पार कर चुका है.

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद आम जनजीवन प्रभावित है. चौथी बार गंगा के जलस्तर में हुई बढ़ोतरी की वजह से घाटों पर पहुंचने वाले पर्यटकों के सफर पर भी प्रभाव पड़ता देखा जा रहा है. सभी घाटों का संपर्क टूट चुका है, वहीं लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए करीब 50 दिन से नौका संचालन पर भी रोक है. ऐसे में बनारस के चर्चित घाट पर पहुंचने वाले पर्यटक भी मायूस लौट रहे हैं.

एबीपी न्यूज़ की टीम वाराणसी के सबसे खूबसूरत और चर्चित नमो घाट पर पहुंची. यह घाट इस सीजन में तीसरी बार जलमग्न नजर आया. सूर्य नमस्कार को समर्पित यहां की खास आकृति गंगा में समाहित होती देखी गई. वहीं नमो घाट पर पहुंचने वाले पर्यटकों से भी एबीपी न्यूज ने बातचीत की. अहमदाबाद से आए वीरेंद्र ने कहा कि हमने 2 महीने पहले ही काशी आने का प्लान बनाया था, यह प्रथम अवसर है जब हम काशी आए हैं. सबसे ज्यादा उत्सुक हम यहां पर नौका विहार को लेकर थे लेकिन बाढ़ की वजह से नौका संचालन बंद है.

ज्यादातर घाट डूबे नजर आ रहे हैं- पर्यटक

पर्यटकों ने कहा कि निश्चित ही इससे हमारा सफर अधूरा रह गया. वहीं मौजूद एक अन्य पर्यटक ने भी कहा कि हम दिल्ली से बनारस घूमने आए हैं. खास तौर पर गंगा घाटों को देखने के लिए नौका विहार करना चाहते थे. लेकिन यहां पर नौका संचालन बंद है, ज्यादातर घाट डूबे नजर आ रहे हैं. वहीं घाटों का आपसी संपर्क टूटने की वजह से  हम घाटों पर सैर भी नहीं कर पा रहे हैं.

70 मीटर के ऊपर गंगा का जलस्तर 

वाराणसी में वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर 70 मीटर के ऊपर बताया जा रहा है. चेतावनी बिंदु को गंगा का जलस्तर एक बार फिर पार कर चुका है. अगस्त के इस सीजन में एक के बाद एक बाढ़ के प्रभाव की वजह से घाटों का आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है. ऐसे में अब तटवर्ती क्षेत्र के लोग बाढ़ से राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
'लाल किले से झूठ नहीं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोले अखिलेश यादव
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
CM योगी के मंत्री के ‘राष्ट्रद्रोही’ वाले बयान पर सपा बोली- माफी मांगें
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
शहादत का सम्मान, STF इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता
IG नरेंद्र कुमार राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, अलीगढ़ से है नाता

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget