एक्सप्लोरर

RSS चीफ मोहन भागवत के बयान का मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने किया समर्थन, जानें क्या कहा

Lucknow News: संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर मौलानाखालिद रशीद फिरंगी महली ने स्वागत किया है और कहा है कि धार्मिक स्थलों पर विवादों को खत्म करना चाहिए.

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य और ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान का स्वागत करते हुए कहा कि देश में धार्मिक स्थलों को लेकर जो अनावश्यक विवाद खड़े किए जा रहे हैं, उन्हें खत्म होना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि संविधान और कानून पहले ही इस मामले में स्पष्ट दिशा-निर्देश दे चुके हैं, इसलिए अब इस विषय को बार-बार उठाने की कोई आवश्यकता नहीं है.

क्या बोले मौलाना रशीद फिरंगी 

मौलाना ने कहा कि संसद द्वारा पारित प्लेस ऑफ वर्शिप एक्ट 1991 में साफ तौर पर प्रावधान है कि 15 अगस्त 1947 को जिस स्थिति में धार्मिक स्थल थे, उन्हें उसी स्थिति में बरकरार रखा जाएगा. केवल अयोध्या का मामला इससे अलग रखा गया था.

 उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के दौरान इस कानून को बरकरार रखते हुए दोहराया था कि सभी नागरिकों को इसका पालन करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि प्लेस ऑफ वॉर्शिप एक्ट में सुप्रीम कोर्ट ने और मजबूती दी है. 

यह देश कानून और संविधान से चलता है : मौलाना रशीद फिरंगी 

मौलाना रशीद फिरंगी ने आगे कहा कि यह देश कानून और संविधान से चलता है और सभी समुदायों को इसे मानना चाहिए. 'जब संसद ने स्पष्ट कर दिया है कि धार्मिक स्थलों की स्थिति 1947 के अनुरूप ही बनी रहेगी और सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसकी पुष्टि कर दी है, तो फिर इस मुद्दे पर नए-नए विवाद पैदा करना सही नहीं है,' मौलाना ने कहा.

मौलाना खालिद रशीद ने यह भी कहा कि जिस तरह संघ प्रमुख मोहन भागवत ने धार्मिक स्थलों पर आगे कोई विवाद न बढ़ाने की बात कही है, वह स्वागत योग्य कदम है. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान समाज में भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करेंगे.

मौलाना ने राजनीतिक दलों से की यह अपील

उन्होंने राजनीतिक दलों और संगठनों से भी अपील की कि वे धार्मिक आस्थाओं को राजनीति से न जोड़ें और देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब को सुरक्षित रखने में योगदान दें. मौलाना ने कहा कि विवाद बढ़ाने से देश की एकता और सामाजिक ताना-बाना कमजोर होता है, जबकि वर्तमान समय में समाज को शांति और आपसी विश्वास की सबसे ज्यादा आवश्यकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
बृजभूषण के करीबी भवानी के सपा में आने से बदलेंगे गोंडा के समीकरण! क्या है अखिलेश की रणनीति?
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget