एक्सप्लोरर

वाराणसी: नाबालिग से रेप के मामले में सख्त महिला आयोग, पूरे प्रदेश में गाइडलाइन जारी

Varanasi Rape case: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता सिंह चौहान शहर पहुंची थीं.नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने वाली घटना का संज्ञान लिया.

Women Safety: वाराणसी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा संबंधित विषयों को लेकर जनपद पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता सिंह चौहान ने कई महत्वपूर्ण गाइडलाइन जारी कर दी हैं. दरअसल वह 30 मई को जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक टैक्सी ड्राइवर द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने वाली घटना के मामले में संज्ञान लेने मौके पर  पहुंची थी. इसी घटना के बाद उनके द्वारा  उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा संबंधित विषयों को लेकर महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया गया है.

उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों से घटना का विवरण प्राप्त किया, और सुरक्षा में लापरवाही को लेकर नाराजगी भी जाहिर की.

अवांछित तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए

वाराणसी पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉक्टर बबीता सिंह चौहान ने जनपद से जुड़ी एक घटना के बाद संज्ञान लेते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किया है. जिसमें प्रदेश में ई-रिक्शा ओला कैब उबर कैब रैपीडो ऑटो वाहन पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर अथवा पहचान विवरण अंकित किए जाने के लिए कहा गया है. इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न जनपद में बालिका विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र में संचालित विद्यालय, सुनसान जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए, सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के लिए, प्रत्येक थाना अंतर्गत अवांछित तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने अथवा सतर्कता बढ़ाने के लिए कहा गया है. इसके अलावा महिला अपराध को रोकने के लिए विशेष पुलिस बल-महिला पुलिस अधिकारी का गठन किए जाने के लिए भी कहा गया है. 

वाराणसी की घटना के बाद सख्त हुए राज्य महिला आयोग के तेवर

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान वाराणसी के रोहनिया थाना अंतर्गत एक नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म की घटना मामले में संज्ञान लेने के लिए पहुंची थी. फिलहाल इस घटना के बाद उनके तेवर काफी सख्त नजर आए और इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने महिला अपराध को रोकने अथवा उनकी सुरक्षा को बढ़ाने से संबंधित यह निर्णय लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
महराजगंज: 'DM अंकल जल भराव से बचाइए', बच्चों ने वीडियो बनाकर बयां की परेशानी
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'
CM योगी ने कबूला अयोध्या चुनाव चैलेंज तो सपा चीफ बोले- 'लोकसभा भूल गए क्या'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget