एक्सप्लोरर

फिरोजाबाद में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, गेट पर बैठकर रहा था सफर, झपकी आने से हुआ हादसा

Firozabad News: युवक ट्रेन के गेट पर बैठकर सफर कर रहा था तभी अचानक उसे आंख लग गई, इसी बीच उसका बैलेंस बिगड़ा और उस वो अचानक ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Firozabad Youth Died: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नगला खंगर थाना क्षेत्र इलाके एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. ये युवक बिहार के राजेंद्र नगर से हरियाणा के पानीपत संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से गेट के पास बैठकर सफर कर रहा था. युवक अपने फुफेरे भाई के साथ जा रहा था. इसी दौरान थकावट की वजह से उसे अचानक नींद आ गई और इसी बीच वो ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

ख़बर के मुताबिक शुक्रवार को बिहार के थाना मनेर के गांव बालूपुर में रहने वाला उपेंद्र कुमार अपने फुफेरे भाई मोनू कुमार के साथ 12393 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस में सफर कर रहा था. दोनों भाई राजेंद्रनगर से पानीपत हरियाणा जा रहे थे. नई दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें दूसरी ट्रेन से आगे रवाना होना था. संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस सुबह 6:30 बजे करीब इटावा रेलखंड बलरई-भदान रेलवे स्टेशन के मध्य से होकर गुजरी. दोनों भाई ट्रेन के गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान पलक झपकने की वजह से उपेंद्र अपना बैलेंस खो गया और ट्रेन से नीचे गिर गया. 

नींद आने के वजह से ट्रेन से गिरा युवक
उपेंद्र जैसे ही ट्रेन नीचे गिरा उसके भाई मोनू के होश उड़ गए. जिसके बाद उसने ट्रेन की चेन पुलिंग करके उसे बलरई-भदान के बीच रोक दिया. जब वो उपेंद्र के पास पहुंचे तो उसकी दर्दनाक मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी लोको पायलट ने मुख्य नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी. सूचना मिलने पर पहुंची आरपीएफ-जीआरपी की टीम ने तत्काल ही शव को कब्जे में ले लिया. 

कुछ ही देर बाद थाना नगला खंगर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के भाई मोनू ने पुलिस को बताया कि उसका भाई ट्रेन के दरवाजे के पास बैठकर सफर कर रहा था. अचानक झपकी आने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. शिकोहाबाद जीआरपी प्रभारी ने बताया कि युवक बिहार के मनेर का रहने वाला है युवक के शव का पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों को भी सूचना दे दी गई है. 

इनपुट- रंजीत गुप्ता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
लखनऊ में जुटेंगे 8 राज्यों के प्रशासनिक अधिकारी, CM योगी करेंगे कार्यशाला का उद्घाटन
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
CM योगी इंदिरापुरम के टीएसटीपी का करेंगे निरीक्षण, स्नातक सम्मेलन में भी लेंगे प्रतिभाग
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
यूपी वालों के लिए बड़ी खबर, मिला लंबा वीकेंड, 19 अक्टूबर को छुट्टी का ऐलान
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण
आगरा दौरे पर रहेंगे CM योगी, शिवाजी म्यूजियम का करेंगे निरीक्षण

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget