एक्सप्लोरर

IIT BHU में छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला, लंका थाना प्रभारी पर गिरी गाज, गाइडलाइन्स जारी

IIT BHU Student Protest: काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया था. लापरवाही बरतने के आरोप में अब वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई की गई है.

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी (IIT-BHU) में एक छात्रा से छेड़खानी मामले में वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से बड़ी कार्रवाई हुई है. लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है. वहीं दूसरी तरफ बीएचयू प्रशासन ने कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कड़ा फैसला लिया है. दिशा निर्देश के मुताबिक सारे गेट रात 10 बजे से बंद रहेंगे. सुबह पांच तक बंद बाहरी तत्वों को कैंपस में घुसने नहीं दिया जाएगा. प्रदर्शनकारी छात्र पिछले 12 घंटों से धरने पर बैठे थे. बुधवार देर रात घटना के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा था. हजारों की संख्या में आंदोलनकारी छात्रों ने डायरेक्टर ऑफिस के सामने जमकर नारेबाजी की. छात्र डायरेक्टर से मुलाकात की जिद पर अड़े थे.

आईआईटी कैंपस के सारे गेट रात 10 बजे से रहेंगे बंद

मामले ने तूल पकड़ने के बाद आईआईटी प्रशासन ने आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया. बातचीत में छात्रों ने प्रशासन के सामने 7 सूत्रीय मांगों को उठाया. छात्रों की मांग थी कि आईआईटी कैंपस को अलग किया जाए और कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी की जाए. दोनों पक्षों में सहमति बन जाने के बाद गाइडलाइन्स जारी की गई. गाइडलाइन्स में कहा गया है कि कैंपस के सारे गेट रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रखे जाएंगे.

कार्रवाई नहीं होने पर लंका थाना प्रभारी लाइन हाजिर

इस दौरान बाहरी तत्वों को कैंपस में घुसने नहीं दिया जाएगा. दूसरी तरफ कमिश्नरेट पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई की है. शोहदों की गिरफ्तारी नहीं करने पर लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया गया. बता दें कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी कैंपस में बुधवार की देर रात एक छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया था. मनचलों ने बंदूक की नोक पर छात्रा को बंधक बनाए रखा और वीडियो भी बनाया. घटना की खबर फैलने के साथ छात्रों में गुस्से की लहर फूट पड़ी. हजारों की संख्या में छात्र इकट्ठा होकर नारेबाजी करने लगे. छात्रों के धरना प्रदर्शन ने काफी तूल पकड़ लिया था. 

CM Yogi Hardoi Visit: 'डबल इंजन की सरकार कहती ही नहीं, करके भी दिखाती है,' हरदोई में सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget