एक्सप्लोरर

Varanasi News: वाराणसी में बड़ा हादसा, रामनगर में नवनिर्मित घाट का छज्जा गिरा, एक मजदूर की मौत

Varanasi News: जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त एक मज़दूर ख़ुद को बारिश से बचाने के लिए नीचे बैठा था तभी इस निर्माण का ऊपरी हिस्सा उस पर आ गिरा और उसकी मौत हो गई.

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में रामनगर स्थित गंगा तटवर्ती क्षेत्र में नवनिर्मित घाट का एक ऊपरी छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम मेवालाल बताया जा रहा है जो चंदौली के रहने वाले थे. वाराणसी में पिछले कई घंटों से तेज बारिश हो रही है. माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही ये छज्जा गिर गया. सपा ने इस घटना को लेकर सरकार के काम पर सवाल उठाए हैं. 

स्थानीय लोगों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को वाराणसी में काफी तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान रामनगर क्षेत्र में गंगा तटवर्ती क्षेत्र में नवनिर्मित घाट को लेकर अनेक कार्य चल रहा हैं. इसी स्थल पर चेंजिंग रूम और पर्यटकों के बैठने को लेकर भी एक निर्माण कार्य कराया गया था. बारिश की वजह से इसका छज्जा गिर गया. जिससे ये हादसा हो गया. 

छज्जा गिरने से एक मजदूर की मौत
इस घाट पर लोगों के बैठने के लिए एक स्थल बनाया जा रहा था. जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त एक मज़दूर ख़ुद को बारिश से बचाने के लिए नीचे बैठा था तभी इस निर्माण का ऊपरी हिस्सा उस पर आ गिरा. स्थानीय लोगों ने एक अन्य जानवर के भी मलबे में दबने की जानकारी दी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

हादसे में मारे गए मज़दूर के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है. छज्जा गिरने की इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में ग़ुस्सा भी देखने को मिल रहा है. लोगों ने ज़िम्मेदार विभाग और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं इस मामले पर सियासत भी तेज हो गई है.

समाजवादी पार्टी ने इस घटना के लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. सपा नेता आईपी सिंह ने भी अड्डा गिरने की घटना को लेकर सरकार पर तंज कसा और कार्रवाई की मांग की है. 

Noida: पुलिस कस्टडी में कंटेंट क्रिएटर शेर, चीता ने रील बनाकर दिखाया भौकाल, अब खाएंगे जेल की हवा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget