एक्सप्लोरर

महाकुंभ के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर, जारी हुई नई गाइडलाइन

Varanasi News: महाकुंभ आयोजन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचेंगे, ऐसे में गर्भगृह में किसी भी प्रकार की भीड़ न हो इसलिए मंदिर प्रशासन की तरफ से यह निर्णय लिया गया है.

UP News: महाकुंभ 2025 के दौरान 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के काशी आने की संभावना जताई गई है. इसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे. ऐसे में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की तरफ से श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. जो स्पर्श दर्शन, बाबा के प्रमुख आरती, गर्भगृह के चारों द्वार से दर्शन करने की व्यवस्था अथवा विशिष्ट दर्शन अनुरोध से संबंधित हैं.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार  - महाकुंभ के दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले प्रत्येक श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन के लिए मंदिर प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं. काशी विश्वनाथ मंदिर में 12 जनवरी से 28 फरवरी 2025 तक स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी. 

श्री काशी विश्वनाथ धाम में सिर्फ मंगला आरती के लिए ही टिकट

महाकुंभ आयोजन के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचेंगे, ऐसे में गर्भगृह में किसी भी प्रकार की भीड़ न हो इसलिए यह निर्णय लिया गया है. इसके अलावा बाबा काशी विश्वनाथ की विशेष आरती संबंध में महाकुंभ के दौरान श्री काशी विश्वनाथ धाम में सिर्फ मंगला आरती के लिए ही टिकट प्राप्त हो सकेंगे. मंगला आरती के अलावा कोई भी अन्य चार विशेष आरती के लिए टिकट उपलब्ध नहीं होगा .

मंदिर प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार - मंगला आरती के अलावा चार विशेष आरती के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह के चारों द्वार से दिव्य दर्शन की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा मंदिर में विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन करने की व्यवस्था में भी परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है. 

विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन करने की व्यवस्था नहीं होगी तय

मंगला आरती के समाप्ति से लेकर दोपहर 2:00 तक किसी भी प्रकार का विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन करने की व्यवस्था तय नहीं की जाएगी. 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ही विशिष्ट अनुरोध के तहत दर्शन कराना संभव होगा.

'अंग्रेजों के जमाने के बने रेलवे स्टेशन आज भी मजबूत', कन्नौज हादसे पर बोले सपा चीफ अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
Live: यूपी एमएलसी चुनाव का आया पहला रुझान, बीजेपी उम्मीदवार आगे
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
लखनऊ ट्रिपल मर्डर मामले में बड़ा एक्शन, SHO और चौकी प्रभारी सस्पेंड
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल
यूपी में बढ़ रहा अखिलेश का कारवां, BJP के पूर्व सांसद समेत कई नेता सपा में शामिल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget