एक्सप्लोरर

सावन में काशी आने वालों के लिए अलर्ट: घंटों कतार, 2 KM लंबी लाइन और ये ज़रूरी नियम

Varanasi News:श्रद्धालुओं से खास अपील की गई है कि वह मंदिर में आने से पूर्व अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें. खाली पेट मंदिर ना आए.चिकित्सक परामर्श की देखरेख में है तो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें

यूपी न्यूज़: सावन माह को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में तैयारी को लगभग पूरा किया जा चुका है. इसी क्रम में मंदिर प्रशासन की तरफ से मंडलायुक्त, पुलिस आयुक्त, जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन की तरफ से सभी बैठक पुरी की जा चुकी है. अब मंदिर प्रशासन की तरफ से शहर और देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं से खास अपील की गई है कि मंदिर में आते समय इन विशेष बातों का जरूर ख्याल रखें. यह बातें इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि मंदिर आते समय 2 किलोमीटर तक लंबी कतार लग सकती है. इसके अलावा कई घंटे भी बाबा के दर्शन प्राप्त करने में लग सकते हैं इसलिए यह सावधानी और तैयारी बाबा के दर्शन में मददगार होगी.

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में बताया कि सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा व श्रद्धालुओं कों मिलने वाले बाबा के दर्शन को लेकर मंडलायुक्त, जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्त और मंदिर प्रशासन की तरफ से लगभग सभी बैठक पुरी की जा चुकी है. इसमें श्रद्धालुओं से खास अपील की गई है कि वह मंदिर में आने से पूर्व अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखें. खाली पेट मंदिर ना आए. इसके अलावा कोई भी अगर चिकित्सा उपचार व चिकित्सक परामर्श की देखरेख में है तो अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें.

नहीं मिलेगी लॉकर की सुविधा 

मंदिर में सावन अवधि के दौरान लॉकर सुविधा नहीं मिल सकेगी. इसलिए पर्स बेल्ट व स्मार्ट वॉच सहित अन्य ऐसे सामान जो मंदिर में नहीं ले जाए जा सकते हैं, उसे ना लेकर आए. मंदिर में पांच जगह पर हेल्प व हेल्थ डेस्क बनाए जाएंगे. इसके अलावा सावन माह के दौरान परंपरागत तरीके से आने वाले अलग-अलग वर्ग समूह के श्रद्धालुओं के साथ भी बैठक कर ली गई है.

बंद रहेगा स्पर्श औऱ VIP दर्शन 

मंदिर प्रशासन ने एक बार फिर से लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में सावन माह के दौरान स्पर्श दर्शन पर पूरी तरह रोक रहेगी. इसके अलावा किसी प्रकार का मंदिर में VIP प्रोटोकॉल दर्शन इस अवधि में नहीं उपलब्ध हो सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
लखनऊ: सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मंत्री के घर को घेरा, बोले- 'चुनाव में...'
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे को नहीं भूले PM मोदी! सम्मान पाकर भावुक हुईं पत्नी
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
आगरा: शादी का दबाव बना रही प्रेमिका को प्रेमी ने मारी गोली, फिर खुद ने की आत्महत्या
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ
यूपी राज्यसभा चुनाव: 2 उम्मीदवारों के नामांकन खारिज, नतीजे की तस्वीर साफ

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, 'संसद, सड़क और जंतर-मंतर...'
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
आडवाणी से मिले PM मोदी, जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर की मुलाकात
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
भारतीय गेंदबाज ने टेस्ट में 14 विकेट लेकर रचा इतिहास, बन गया नया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
अपने फार्म हाउस पर कैसे उगाएं जापान का कामो बैंगन, कितना होगा मुनाफा?
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
तुम मुझे पाकिस्तान भेजना चाहते हो...सचिन पर बरसीं सीमा हैदर
Old Photo Album: एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
एलबम से चिपक गई हैं पुरानी तस्वीरें? बिना फाड़े ऐसे निकालें
Embed widget