एक्सप्लोरर

Varanasi Cricket Stadium: अब वाराणसी में भी होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन, जानें- कब तक पूरा होगा स्टेडियम का काम?

Varanasi International Cricket Stadium: एलएनटी अभी स्टेडियम के डिजायन पर काम कर रही है. सितंबर माह के अंत तक स्टेडियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी.

UP News: उत्तर प्रदेश को जल्द एक और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है. वाराणसी में बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (Varanasi Cricket Stadium) का काम शुरू हो गया है. निर्माण कार्य का जिम्मा लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने संभाल लिया है. करीब 30 महीनों में निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है. उत्तर प्रदेश में कानपुर और लखनऊ के बाद वाराणसी का तीसरा स्टेडियम होगा. वाराणसी के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले जायेंगे. कानपुर में ग्रीन पार्क और लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पहले से हैं.

उत्तर प्रदेश को मिलेगी एक और स्टेडियम की सौगात

उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (UPCA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अंकित चटर्जी ने मंगलवार को कहा, ''एलएनटी ने वाराणसी क्रिकेट स्टेडियम का कामकाज संभाल लिया है. स्टेडियम निर्माण के लिए एलएनटी को 331 करोड़ रुपये और जीएसटी का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा. कंपनी 30 माह में दिसंबर 2025 तक स्टेडियम का निर्माण करेगी.'' उन्होंने बताया कि यूपी सरकार से करीब 31 एकड़ जमीन पहले ही प्राप्त हो चुकी है. जमीन के समतलीकरण का काम हो रहा है.

क्रिकेट खिलाड़ियों को मिलेंगी अत्याधुनिक सुविधाएं

एलएनटी अभी स्टेडियम के डिजायन पर काम कर रही है. सितंबर माह के अंत तक स्टेडियम निर्माण का काम शुरू हो जाएगा. 30 हजार की दर्शक क्षमता को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जायेगा. सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस उत्तर प्रदेश का पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा. स्टेडियम का संचालन बीसीसीआई (BCCI) करेगा. लंबी अवधि की लीज के तहत बीसीसीआई हर साल एक तय रकम भी सरकार को देगा.

आयुक्त कौशल राज शर्मा से कुछ समय पहले पूछा गया था कि क्या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए वाराणसी में होटल आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं? जवाब में उन्होंने बताया था कि स्टेडियम का निर्माण राजातालाब इलाके में होगा. राजातालाब का इलाका चारों तरफ रिंग रोड से घिरा हुआ है. स्टेडियम में खिलाड़ियों और दर्शकों की आवाजाही के लिए चौड़ी चौड़ी सड़कें हैं. उन्होंने बताया था कि वाराणसी में फिलहाल एक पांच सितारा होटल है. जल्द ही कई और नये होटल खुल रहे हैं और कई होटलों का विस्तार भी हो रहा है.

काशी का स्टेडियम पूर्वांचल ही नहीं बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के युवा खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतरीन केंद्र बनेगा. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम का प्रस्ताव पहले से था. जमीन की समस्या स्टेडियम निर्माण में बाधा बन रही थी. पूरी प्रक्रिया में सितंबर 2022 से तेजी आयी. 31 काश्तकारों से जमीन की खरीदी की गयी.

Independence Day 2023: 'यूपी में परिवारवाद के पहले उदाहरण हैं सीएम योगी', अखिलेश यादव का PM मोदी पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget