एक्सप्लोरर

वाराणसी में गंगा ने फिर खतरे के निशान के पार, सभी घाटों पर भरा पानी, 2 महीनों से नौका संचालन भी बंद

Varanasi Flood: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ने की वजह से आसपास रहने वाले लोगों को जन जीवन बुरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है. गंगा अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में करीब 2 महीने से बढ़ते गंगा के जलस्तर की वजह से आम जनजीवन बेहाल है. सितंबर महीने में एक बार फिर वाराणसी में गंगा ने चेतावनी बिंदु को पार कर लिया है. वाराणसी में गंगा का जलस्तर 9 सितंबर को रात्रि 8:00 बजे 70.77 मीटर रिकॉर्ड किया गया. निचले इलाकों में कई फीट तक पानी भरा है.  

वाराणसी में बाढ़ से अभी भी हालात बेहद खराब है. यहां के सारे घाट जलमग्न है. घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है, इसके अलावा नौका संचालन भी करीब 2 महीने से बंद है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी में इस सीजन में गंगा के जलस्तर में पांचवीं बार वृद्धि देखी गई है. 

खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा

मौजूदा समय में गंगा ने चेतावनी बिंदु को एक बार फिर पार कर लिया है, जिसके बाद गंगा तटवर्ती क्षेत्र में बाढ़ जैसी हालत देखने को मिल रहे हैं. वर्तमान समय में गंगा का जलस्तर 70.7 मीटर रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि राहत की बात यह है कि बढ़ते गंगा के जलस्तर में एक बार फिर स्थिरता देखी जा रही है. 

करीब 2 महीने से गंगा तटवर्ती क्षेत्र बाढ़ जैसे हालात से जूझ रहा है जिसकी वजह से आम जन जीवन प्रभावित है. लोगों घरों में रहने को मजबूर हैं तो वहीं कई जगहों पर रोजमर्रा के सामान को लेकर भी लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है. 

इस साल 5 बार बढ़ा गंगा का जलस्तर

काशी के जानकार लोगों की माने तो इस बार गंगा के जलस्तर में समय से पहले ही बढ़ोतरी देखी गई और सबसे हैरानी की बात यह है कि इस वर्ष करीब पांच बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है. जब जलस्तर सामान्य हो जाता है तो लोग राहत की सांस लेते हैं लेकिन उसके कुछ ही दिनों बाद गंगा के जलस्तर में फिर वृद्धि से उनकी दैनिक दिनचर्या रोजी-रोटी प्रभावित होने लगती है.  

फिलहाल सितंबर का महीना पर्यटन दृष्टिकोण से वाराणसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. नौका संचालन से लेकर गंगा घाट पर आने वाले पर्यटकों को के लिए यह समय बहुत पसंदीदा होता है. ऐसे में देखना होगा कि सितंबर माह में वाराणसी के गंगा के जलस्तर में क्या परिवर्तन देखने को मिलता है. 

UP Weather: यूपी का बदल रहा मौसम, आज किन जिलों में गरज-चमक से साथ बारिश का अनुमान? जानें- IMD का ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
कोई शिक्षामंत्री है क्या? छात्राओं के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
वंदे मातरम विवाद पर VHP का प्रदर्शन, खरगे-सोनिया-राहुल के पुतले फूंके
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
योगी सरकार के खिलाफ लखनऊ में प्रदर्शन! सपा छात्र सभा ने किया ऐलान
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget