एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी का बदल रहा मौसम, आज किन जिलों में गरज-चमक से साथ बारिश का अनुमान? जानें- IMD का ताजा अपडेट

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में कहीं बारिश तो कहीं धूप का सिलसिला जारी है. प्रदेश में आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. कई जगहों पर धूप निकलने की वजह से गर्मी बढ़ेगी.

उत्तर प्रदेश में मौसम का अजब-गजब हाल हो रखा है. कहीं धूप निकलने के साथ उमस भरी गर्मी पड़ रही है तो कहीं बारिश की बौछारें हो रही हैं, जिसने लोगों को परेशान कर रखा है. मौसम विभाग ने आज (10 सितंबर) भी कुछ जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है. प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 11 सितंबर से पूर्वांचल में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 

मौसम विभाग के मुताबिक आज 10 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है. कहीं-कहीं गरज चमक के साथ हल्की बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना हैं. लेकिन, कहीं भी मेघ गर्जन या वज्रपात जैसी चेतावनी नहीं दी गई है और न ही कहीं भारी बारिश की संभावना है. 

इन जिलों में आज बारिश का अनुमान

यूपी में आज बलिया, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर और सोनभद्र में कुछ स्थानों पर आज बारिश होने का अनुमान हैं. लेकिन, इन जिलों में कोई खास अलर्ट जारी नहीं किया गया है. इसके अलावा सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी में हल्की बारिश हो सकती है.

सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया मऊ, गाज़ीपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, चंदौली, संत रविदास नगर, मीरजापुर, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और ललितपुर में एक या दो जगहों पर बारिश की बौछारें पड़ेंगी.  

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

प्रदेश के बाकी हिस्सों में आज मौसम शुष्क रहेगा. ऐसे में इन जगहों पर धूप और उमस भरी गर्मी से परेशानी होगी. लेकिन, 11 और 12 सितंबर से पूर्वी यूपी व तराई वाले क्षेत्र में एक बार फिर से मौसम बदलता हुआ दिख रहा है. एक बार फिर से भारी अपने जोर से लौटेगी. इस दौरान यहां के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. 

आने वाले दिनों में भी कभी भारी बारिश तो कभी हल्की-फुल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. 15 सितंबर तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है. इस दौरान गर्मी में बढ़ोतरी होगी. अगले दो-तीन दिन में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होगी. इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं आएगा. 

'छोरा गंगा किनारे वाला कहकर करते हैं याद', CM योगी ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में पढ़े कसीदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
अयोध्या में कांवड़ और सावन मेले की तैयारी तेज, प्रशासन ने कसी कमर
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
यूपी के सियासी समर में कूदने को तैयार आकाश आनंद, मायावती ने दी जिम्मेदारी
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
गोंडा पुलिस का गैंगस्टर पर बड़ा प्रहार, 23 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'अफसोस मत जताइए, माफी मांगिए', महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'माफी कहां है?' महबूबा मुफ्ती की सफाई पर भड़के उमर अब्दुल्ला
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget