एक्सप्लोरर

Varanasi Road Accident: डंपर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर, मासूम समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत

UP News: वाराणसी में रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया और मुआवजे की मांग की. पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

Varanasi Road Accident: वाराणसी में मंगलवार को भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मृत्यु हो गई. घटनास्थल  वाराणसी जनपद के जंसा थाना अंतर्गत रिंग रोड पर बताया जा रहा हैं. वाराणसी के रिंग रोड से बाइक पर सवार तीन लोग गुजर रहे थे, तभी डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी. जिसकी चपेट में आने से बाइक पर सवार एक मासूम समेत तीनों लोगों की मृत्यु हो गई. हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद स्थानीय लोग शव को देखकर पूरी तरह सहम गए. पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

वाराणसी पुलिस प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार जनपद के जंसा थाना अंतर्गत रिंग रोड पर  बाइक सवार तीन लोग गुजर रहे थे. तभी रिंग रोड मार्ग से ही जा रही डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद बाइक सवार तीनों लोग डंपर की चपेट में आ गए. इस घटना में बाइक पर सवार तीनों लोगों की मृत्यु हो गई जिसमें दंपति समेत एक मासूम बच्ची भी शामिल है . फिलहाल तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

घटना स्थल पर परिजनों ने किया हंगामा
स्थानीय लोगों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार तीनों लोग रक्षाबंधन त्यौहार पर अपने परिजन के यहां जा रहे थे, तभी यह दुखद हादसा हो गया. घटना के बाद परिजनों द्वारा घटनास्थल पर इकट्ठा होकर भारी विरोध जताया गया. इस घटना के तुरंत बाद ही डंपर चालक मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने मुआवजे के साथ-साथ डंपर चालक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. स्थानीय पुलिस प्रशासन भी लोगों को मनाने के लिए मौके पर घंटो मौजूद रहीं. वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी डंपर चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.+

ये भी पढ़ें: Dehradun Rape Case: देहरादून गैंगरेप केस की जांच के लिए SIT गठित, आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
बांकीपुर पर अखिलेश यादव खुल कर बोले, कहा- ये BJP की हार नहीं है बल्कि...
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
UP विधानसभा में नहीं बोल सके सीएम, अब प्रेस वार्ता में कहा- सपा का आचरण मर्यादा के खिलाफ
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
यूपी विधानसभा में पूरा नहीं हो पाया सीएम योगी का भाषण, सपा ने जमकर किया हंगामा
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो
राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर डिंपल यादव ने साधा निशाना, कहा- सदन में चर्चा हो

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget