एक्सप्लोरर

Dehradun Rape Case: देहरादून गैंगरेप केस की जांच के लिए SIT गठित, आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि एसआईटी द्वारा दिल्ली से देहरादून तक बस आने के दौरान बीच में रुकने वाले ढाबा आदि से लेकर आईएसबीटी तक के फुटेज लेने के लिए एक टीम भेजी है.

Dehradun Gang Rape Case: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अंतरराज्यीय बस अड्डे (ISBT) पर नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए सोमवार को देहरादून के नगर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित कर दिया गया. देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने यहां बताया कि इस प्रकरण की संवेदनशीलता तथा मामले की गुणवत्तापूर्ण जांच सुनिश्चित करने के लिए इस आठ सदस्यीय एसआइटी का गठन किया गया है.

बारह अगस्त की रात को 16 वर्षीय लड़की के साथ उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में हुई कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में शनिवार शाम को पता चलने के बाद पटेल नगर पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 70 (2) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा पांच (जी)/छह के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

क्या है मामला
इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रविवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें वारदात में प्रयुक्त हुई बस के चालक और परिचालक के अलावा अन्य बसों के दो चालक और परिवहन निगम का एक कैशियर शामिल है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली नाबालिग लड़की दिल्ली में कश्मीरी गेट बस अडडे पर पंजाब जाने वाली बस के बारे में जानकारी ले रही थी और आरोपियों ने उससे देहरादून चलने और वहां से पंजाब की बस पकड़ने का सुझाव देकर अपनी बस में बैठा लिया था.

रात में आईएसबीटी देहरादून में बस के पहुंचने पर सभी सवारियां उतर गयीं जिसके बाद बस के चालक धर्मेंद्र और परिचालक देवेंद्र ने लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. वहां खड़ी बसों के दो चालकों—रवि और राजपाल को जब यह जानकारी मिली तो उन्होंने भी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. देवेंद्र जब पैसा जमा कराने कैश काउंटर पर गया तो उसने यह बात कैशियर राजेश सोनकर को बताई तो उसने भी बस में जाकर लड़की के साथ कथित दुष्कर्म किया.

UP Police Exam 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड

आरोपियों को रिमांड पर ले सकती है SIT
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि एसआईटी द्वारा दिल्ली से देहरादून तक बस आने के दौरान बीच में रुकने वाले ढाबा आदि से लेकर आईएसबीटी तक के फुटेज लेने के लिए एक टीम भेजी है. उन्होंने बताया कि एसआईटी जल्द साक्ष्यों को पुख्ता करने के लिए आरोपियों का हिरासत रिमांड ले सकती है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एसआईटी के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी पहलुओं की गहन विवेचना कर घटना में शामिल सभी आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी साक्ष्यों को एकत्र किया जाए जिससे न्यायालय में भी आरोपियों के खिलाफ ठोस मामला चलाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget